स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ निरहुआ का पॉवरफुल देशभक्ति गीत ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’

0

कोरोना काल में भारत आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन की गुलामी से मुक्ति मिली थी। इस खास मौके को हर कोई अपने तरीके से मना रहा है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के चलते तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं। 

इस बीच भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ का एक देशभक्ति गीत यूट्यूब पर छाया हुआ है। खास मौके पर भोजपुरी देशभक्ति गीत ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ।

गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है। गाने को संगीत संजन मिश्रा ने दिया है। गाने के बोल अशुतोष तिवारी ने लिखा है। गाने को सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

क्या है परंपरा-

दुनिया के फलक पर भारत का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ। स्वतंत्रता की वर्षगांठ को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। कई वर्षों के विद्रोह के बाद ही हमने स्वतंत्रता प्राप्त की थी और 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र देश बनकर उभरा।

इस दिन दिल्ली के लाल किले में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के झंडे को फहराया था और अपना चर्चित भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ दिया था। इसके बाद से हर साल प्रधानमंत्री लाल किले में भारत के गौरव के प्रतीक तिरंगे को फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

यह भी पढ़ें: लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र में हो सकता है बदलाव, PM मोदी ने लाल किले से कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: लालकिले पर महिला शक्ति : कौन हैं मेजर श्वेता पांडे, जिन्होंने तिरंगा फहराने में की पीएम मोदी की मदद ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More