दिल्ली के इस इलाके में शादी के बाद ससुराल वाले खुद बेचते हैं अपनी बहू

0

क्या आप जानते हैं कि हमारे देश की राजधानी में एक इलाका ऐसा भी है जहां खुलेआम सेक्स होता है। घर के पुरुष ही महिलाओं को सेक्स के लिए मजबूर करते हैं और उनके द्वारा कमाये गए पैसों से वो ऐशो आराम करते हैं। आपको लगता होगा कि आखिर ये कैसे और कहां पर होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि राजधानी दिल्ली में कौन सी जगह है।

दरअसल दिल्ली से सटे कुछ इलाकों में एक ऐसी कम्युनिटी रहती है जिसमें घर वाले ही महिलाओं को सेक्स वर्क करने पर मजबूर करते हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, धरमपुरा और उसके आस-पास के कई इलाकों में रहने वाली परना समुदाय में यह अजीबोगरीब ‘परंपरा’  कई पीढ़ियों से चली आ रही है।

बता दें कि परना कम्युनिटी पहले खानाबदोश की तरह जिंदगी जीती थी। जानकारी के मुताबिक, पति अपनी पत्नियों से सेक्स वर्क करवाते हैं और पैसे अपने पास रखते हैं। खुलेआम होती जिस्म फरोशी के खिलाफ काम करने वाली गैर सरकारी संस्था भी इसके खिलाफ आवाज उठाती रही हैं लेकिन जब घरवाले ही इस गंदे काम में लिप्त हैं तो कोई कैसे इसपर पूरी तरह से पाबंदी लगा सकता है और मजबूरी में यहां की महिलाएं पुरुषों की जरुरत बनती हैं।

हालांकि इस कम्युनिटी में कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने और कोई काम नहीं मिलने की स्थिति में खुद ही सेक्स वर्कर बनने का फैसला किया। ऐसी ही एक महिला कहती है कि यह काम करने के बाद उनकी जिंदगी बदली है और उसने अपने बच्चों को पढ़ाना भी शुरू कर दिया है। कुछ संस्थाएं भी इन महिलाओं के हक के लिए आवाज उठा रही हैं और कुछ महिलाओं को मदद भी पहुंचा रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More