बनारस में रास्ते के विवाद में महिला ने किया खुद को आग के हवाले, हालत गंभीर

0

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद में एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाकर महिला को सीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

Also Read : बनारस:पुलिस कमिश्नर के जन सूचना अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना

कारखियांव गांव की पार्वती यादव (50) के घर के समीप खड़ंजा मार्ग है। उसी को लेकर पड़ोस के लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को खड़ंजा मार्ग पर मिट्टी गिराई जा रही थी। पार्वती यादव ने रास्ते पर मिट्टी गिराने का विरोध किया। बात न बनने पर अपनी साडी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी पार्वती को पिंडरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर फूलपुर थाने की पुलिस और पिंडरा तहसील के राजस्व अधिकारी मौजूद हैं।


महिला को आग लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें महिला के साथ कुछ लोग पड़ोसी के यहां से विवाद के बाद लौट रहे हैं। इस दौरान महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया था। महिला कुछ दूर तक चलकर लौटी लेकिन इसके बाद उसने माचिस की तिली जलाई और साड़ी का एक छोर पर आग पकडा दी। घटना के दौरन आसपास मौजूद लोग इसे देख रहे थे लेकिन किसी ने उसे रोका नहीं। अलबत्ता कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। आग लगाने के बाद महिला वापस पड़ोसी के घर की ओर बढ़ रही थी। पेट्रोल की आग ने तत्काल लपटों का रूप ले लिया। महिला चीखने लगी तभी मोबाइल लिए एक व्यक्ति आया और महिला की साड़ी खींचकर अलग कर दिया। लेकिन उसके शरीर में आग लग चुकी थी। बाद में महिला जमीन पर गिरी और पीठ रगड़कर उसने आग बुझाई। महिला अर्धनग्न हो गई थी। इसके बाद लोग उसे लेकर अस्पताल चले गये। घटना के बाबत महिला ने वि‍पक्षियों पर पेट्रोल छिडकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More