क्या फ्रांस बनेगा मुस्लिम देश! राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को डरा रही फ्रांस की जलती तस्वीर

0

दुनिया में बड़ी जगह बनाने वाले फ्रांस देश में आज डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। आग की लटपों में सुलग रहे फ्रांस में एक तरफ दंगें नहीं थम रहे हैं तो दूसरी ओर फ्रांस को इस्लामिक देश घोषित करने वाला मौलाना का बयान डरा रहा है। स्थित को काबू में करने के लिए फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो देश की स्थिति पर दिन-रात मीटिंग करने में लगे हुए हैं। कई इमरजेंसी मीटिंग्‍स के बाद भी फ्रांस में दंगें नहीं रुक पा रहे हैं।

मौलाना के वीडियो से फैली दहशत

दरअसल, हाल ही में एक फ्रांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फलीस्तीन के मौलाना अबु तकी एल-दिन-अल दारी ने बड़ा दावा किया है। मौलाना ने फ्रांस को इस्लामिक देश बनने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 12 मार्च 2019 का है। इस वीडियो में मौलाना अल अक्‍सा मस्जिद में मुसलमानों को संबोधित कर रहें थे। यहीं नहीं इस वीडियो में मौलाना यूरोप को धमका रहें थे। उनका कहना था कि जर्मनी और फ्रांस के लोग बूढ़े होने लगे हैं। वहां के युवा विवाह को जरूरी नहीं मानते हैं। यहां के युवा मुसलमानों से अलग विवाह से कन्‍नी काटने लगे हैं। इसी वीडियो में मौलाना ये कह दिया था कि एक दिन फ्रांस इस्लामिक देश बनेगा।

2050 में फ्रांस बन जाएगा इस्लामिक देश

बता दें, उन्‍हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘ऐसा कहा गया है कि साल 2050 तक फ्रांस में बसे मुसलमान फ्रेंच नागरिकों की संख्‍या से भी आगे निकल जाएंगे। लेकिन हमें फ्रांस को इस्‍लामिक देश में बदलने के लिए सिर्फ इन्‍हीं नंबरों पर निर्भर नहीं रहना होगा। हमें इस बात पर भरोसा है कि मुसलमानों के पास अपना एक देश होना ही चाहिए जो अल्‍लाह के लिए जेहाद के जरिए पश्चिमी देशों के लोगों तक इस्‍लाम को लेकर आए।’ जब लोगों को इस्‍लाम का सही रूप, उसकी दया, उसका निर्देश और रोशनी दिखेगी, वह अपने आप ही इस्‍लाम अपना लेंगे।’

 

मौलाना बोले-भारत में भी था इस्लाम राज

इसके बाद वीडियो में मौलाना ने आगे कहा, ‘सिर्फ 400 साल ही हुए हैं जब ओटोमान साम्राज्‍य था और मुसलमानों ने ऑस्ट्रिया और पोलैंड पर फतह हासिल की थी। इस्‍लामिक राज विएना की दिवारों तक पहुंच गया था जो ऑस्ट्रिया की राजधानी है। इसके बाद यहां से अजान के लिए आवाज लगाई गई। सोवियत संघ के सभी पूर्व देश और काकेशस भी इस्‍लामिक शासन के तहत थे। फिर और क्‍या चाहिए। सन् 1644 तक चीन पर भी मुस्लिम मंगोलों का राज था। सन 1526 में हंगरी को जीता और इसके बाद 1586 तक भारत में भी इस्‍लाम राज था।’

दंगों का मकसद ‘इस्लाम को फैलाना’

बता दें, यहां वीडियो में मौलाना साफ तौर पर ये कहते दिख रहे हैं कि इस्लाम धर्म को पूरी दुनिया में फैलाना है। वीडियो में मौलाना ने इस्लाम को फैलाने के तीन तरीके भी बताएं हैं, जिनमें धर्म परिवर्तन, जजिया टैक्स, युवाओं को लड़ाई के लिए उकसाना शामिला हैं। मौलाना का कहना है कि ऐसे ही दुनिया में इस्लाम का शासन हो पाएगा।

फ्रांस में शरणार्थी मुस्लिम बने मुसीबत

वहीं, फ्रांस की मौजूदा तस्वीर की बात करें तो फ्रांस में इन दिनों कुछ ऐसा ही हाल है। फ्रांस में दंगों से चारों तरफ आग ही आग दिखाई दे रही है। मानो पूरे देश में आंतरिक युद्ध छिड़ा हो। फ्रांस का ये काफी बुरा दौर चल रहा है। इस बीच मौलाना का ये वीडियो प्रसारित होने से दंगों की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि फ्रांस में पहले ही तबाही का मंजर दिख रहा है। दंगाई जगह-जगह को चुनकर आग में झोंक रहे हैं। विशेषज्ञ फ्रांस की इस हालत के लिए शरणार्थी बनकर रह रहें मुस्लिमों को जिम्मेदार बताया है।

 

Also Read : धार्मिक राह पर बॉलीवुड, ‘आदिपुरुष’ के श्रीराम के बाद अक्षय कुमार बने ‘OMG2’ में भगवान शिव

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More