वाह पुलिस! खुदकुशी करने जा रहे थे, सोशल मीडिया पोस्ट देखकर आंधी की तरह पहुंची पुलिस, बचाई जान

0

एक शख्स ने फेसबुक पर खुदकुशी करने का वीडियो अपलोड किया, जबकि एक नाबालिग छात्र ने खुदकुशी का ट्वीट किया। उनके यह कदम उठाने से पहले ही पुलिस की साइबर सेल ने सोशल मीडिया की मदद से दोनों को बचा लिया।

बता दें कि पुलिस और नागरिक पहले भी सोशल मीडिया के जरिए पता चलने पर इस तरह के हालात में कई जानें बचा चुके हैं। हालांकि समय पर न पहुंच पाने के कारण कई घटनाओं में जान नहीं बचाई जन सकी। इसके बाद साइबर सेल ऐसे मामलों में बहुत चौकस रहती है।

पारिवारिक कलह से परेशान था शख्स-

रात 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को कॉल करके बताया कि फेसबुक पर एक व्यक्ति आत्महत्या करने की बात कह रहा है। पुलिस ने इस अज्ञात कॉलर की बात को गंभीरता से लिया। साइबर सेल के पुलिसकर्मियों ने टेक्निकल एविडेंस की मदद से इस फेसबुक वीडियो का लोकेशन निकाला।

इसके बाद साइबर पुलिस ने स्थानीय एमएचबी पुलिस की मदद से इस लोकेशन पर आत्महत्या करने जा रहे उस व्यक्ति की जान बचाई। वह पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाने जा रहा था। यह मामला 16 फरवरी का है। मुंबई साइबर सेल की डीसीपी डॉ.रश्मि करंदीकर ने इस मामले पर जानकारी दी।

सिलेबस के कारण दे रहा था जान

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस.चैतन्य के अनुसार, 16 फरवरी को मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @cpmumbaipolice पर 17 वर्षीय एक छात्र ने सिलेबस पूरा नहीं होने से तंग आकर जान देने की बात लिखकर मुंबई पुलिस को टैग किया था।

इसकी जानकारी मिलते ही साइबर सेल के राडे और सांगले ने टेक्निकल एविडेंस की मदद से छात्र का लोकेशन अमरावती में खोजकर वहां के एसपी शशिकांत सातव को सूचित किया। एसपी सातव ने बताया कि मुंबई साइबर सेल से जानकारी प्राप्त होते ही उन्होंने एक विशेष पुलिस दस्ता तैयार कर उस छात्र को तलाश करके बचा लिया।

यह भी पढ़ें: सावधान ! अब पोर्न देखने वालों की खैर नहीं, यूपी पुलिस ने किया है ये फैसला

यह भी पढ़ें: महिला सिपाही से विवाद पर पुरुष पुलिसवालों ने शिक्षक की पत्नी को उठाया, थाने में दिया थर्ड डिग्री

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More