27 अप्रैल से 3 मई 2020 : जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी

देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह।

0

जाने माने ज्योतिषी एवं वास्तुविद् विमल जैन के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह।

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)-

सप्ताह में 27 से 29 अप्रैल की रात्रि 7:58 बजे तक नवीन योजना को मूर्त रूप देने का प्रयास सार्थक होगाव्यावसायिक वातावरण मन के अनुकूल होगा। आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। समस्या के समाधान हेतु परिजनों-स्वजनों से विचार-विमर्श होगा। भौतिक सुख शांति का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में संतोष रहेगा। धार्मिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि रहेगी। तदोपरान्त 1 मई तक कार्यों में निराशा रहेगी। सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक कष्ट होगा। राजनेताओं को प्रतिकूलता के दौरान गुजरना पड़ेगा। राजकीय पक्ष से प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचने की आशंका रहेगी। 2 व 3 मई को समय अच्छा रहेगा। आत्मसंयम से कार्य सिद्धि होगी। मित्रों के माध्यम से बकाए धन का सुअवसर प्राप्त होगा। यात्रा संतोषजनक रहेगी।

उपाय- भगवती मां दुर्गा का मंगलवार के दिन दर्शन करें। राशि स्वामी मंगल ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

उपयोगी टिप्स- माता-पिता की सेवा करें एवं अपने बड़ों का अधिकतम आदर करें।

वृषभ- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)-

सप्ताह में 27 अप्रैल से 1 मई तक अभीष्ट सिद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व हेतु किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। अधरी योजना पर मित्रों से विचार-विमर्श होगा। व्यावसायिक पक्ष से अनकलता रहेगी। लाभ का पर्याप्त अवसर मिलेगा। कठिनाइयों में कमी रहेगी। मित्रों के माध्यम से समस्याएँ सुलझने की ओर होगी। आत्मबल बना रहेगा। नवसम्पर्क बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। विवाद समापन पर होगा। अधिकारियों से आशानुकूल सहयोग मिलेगा। संभावित यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व का विकास होगा। नवीन उपलब्धि हासिल होगी। 2 व 3 मई को समय प्रतिकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर आपसी तनाव रहेगा। सामयिक कार्यों में गतिरोध की स्थिति रहेगी। मित्रों में विरोध होगा।

उपाय- शुक्र ग्रह के मन्त्र का जप करें तथा शुक्र ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।

उपयोगी टिप्स- आलस्य एवं लापरवाही से बिल्कुल दूर रहें।

मिथुन- (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)-

सप्ताह में 27 अप्रैल के दिन 11:46 बजे तक प्रतिकूलता रहेगी। आर्थिक उन्नति में व्यवधान उपस्थित होगावाद-विवाद की आशंका बनी रहेगी। आरोग्य-सुख में कमी रहेगी। धन का अभाव अखरेगा। शारीरिक कष्ट होगा। अपव्यय भी होगा। शेष 3 मई तक परिस्थितियाँ सुधार पर होगी। मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता मिलेगी। विवाद के समापन हेतु मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा। परिवार में मंगल आयोजन सम्पन्न होगा। आपसी वैमनस्य में कमी आयेगी। विरोधी परास्त होंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। कठिनाइयों के निवारण का मार्ग प्रशस्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि रहेगी।

उपाय- बुधवार के दिन श्रीगणेशजी का दर्शन-पूजन करें। हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

उपयोगी टिप्स- अपने माथे पर नियमित गुलाब जल एवं केसर का मिश्रित तिलक लगावें।

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)-

सप्ताह में 27 अप्रैल के दिन 11:46 बजे तक अनुकूलता रहेगी। कार्य-व्यवसाय में प्रगति एवं मित्रों-परिजनों से सहयोग हेतु विचार-विमर्श होगा। तत्पश्चात् 29 की रात्रि 7:58 बजे तक परेशानी होगी। कार्य-व्यवसाय अर्थ-पक्ष में विफलता हाथ लगेगी। दूसरों के गलतफहमी के शिकार होंगे। यात्रा निराशाजनक रहेगी। शेष 3 मई तक योजना साकार होगी। नौकरी व प्रोन्नति या स्थानान्तरण विषयक मसला सुलझने की ओर होगा। समस्या का संतोषजनक समाधान होगा। पारिवारिक कठिनाइयों में कमी आयेगी। विवाद का निर्णय पक्ष में होगा। सामाजिक कृत्यों की ओर अभिरुचि रहेगी। सुख के साधन सुगमता से प्राप्त हो जायेंगे। मेल-मिलाप की ओर रुझान रहेगा। आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा का कार्यक्रम उपस्थित रहेगा।

उपाय- शिवजी की उपासना करें। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना उत्तम फलप्रद रहेगा।

उपयोगी टिप्स- नजदीक के देवी जी के मन्दिर में गुड़हल की माला, प्रसाद तथा दक्षिणा चढ़ायें।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-

सप्ताह में 27 से 29 अप्रैल की रात्रि 7:58 बजे तक कार्य बनेंगे। नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत होगी। कुछेक समस्या का समाधान होगा। लाभ की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। किसी विवाद का समापन पक्ष में होगा। भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन होगा। व्यक्तिगत जीवन में नवीन उपलब्धि हासिल होगी। तदोपरान्त 1 मई तक मन व्यथित रहेगा। वांछित कार्यों में अड़चनें आएगी। शत्रु सक्रिय होंगे। पारस्परिक संबंधों में कटुता उपस्थित होगी। यश-मान में कमी महसूस होगी। अनैतिक कृत्यों की ओर मन आसक्त रहेगा। 2 व 3 मई को समय अनुकूल रहेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। नव उत्तरदायित्व को निभाने हेतु व्यय करना पड़ेगा। सद्विचारों से आत्मिक शांति मिलेगी।

उपाय- भगवान भाष्कर को नियमित रूप से प्रातःकाल जल अर्पित करें साथ ही लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें।

उपयोगी टिप्स- तुलसी जी के पौधे का पूजन करें।

कन्या- (टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)-

सप्ताह में 27 अप्रैल से 1 मई तक ग्रहयोग पक्ष में रहेगा। वांछित प्रगति हेतु किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। चिरवांछित कार्य बनने को होंगे। नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल होंगे। समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। पठन-पाठन में अभिरुचि रहेगी। नूतन-पुरातन मित्रों से योजना पर विचार-विमर्श होगा। मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न होंगे। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क बनेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। स्थानपरिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम बनेगा। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति का सुअवसर प्राप्त होगा। यात्रा का सुपरिणाम मिलने से खुशी होगी। लाभ भी होगा। 2 व 3 मई को समय प्रतिकूल रहेगा। आशा के प्रतिकूल घटनायें घटित होंगी। आरोग्य सुख में कमी का अहसास होगा। वाहन से चोट-चपेट की आशंका रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा।

उपाय- बुधवार के दिन गणेश जी के दर्शन पूजन करने से मनोकामना पूर्ण होगी।

उपयोगी टिप्स- काम-धन्धे के चलते अपनी सेहत को नज़र अन्दाज न करें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More