उत्तर भारत में 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत के राज्यों को मानसून का इंतजार

0

उत्तर भारत के राज्यों को मानसून का इंतजार है। दक्षिणी-पश्चिम मानसून दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है लेकिन भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अभी इसके उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में पहुंचने में देरी है। पिछले दो-तीन दिनों में मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार जताए थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- गोमती नदी में गिरी बोलेरो, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, 7 लोग बचाए गए, 1 की मौत

दो-तीन दिनों में हो सकती है बारिश

उत्तर भारत

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। चक्रवातीय प्रवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है। आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ये स्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों में गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसूनी गतिविधि दिख सकती है।

अगले हफ्ते दस्तक देगा मनसून

उत्तर भारत

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। इसके अलावा अगले दो-तीन दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कई जगहों पर तेज से भारी वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- विशेषज्ञों का अनुमान, सितंबर-अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बेहद खराब होंगे देश के हालात

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More