पहले से थी विकास के एनकाउंटर की आशंका !

vikas dubey death

मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़े गए उत्तर प्रदेश के हिस्टीशीटर विकास दुबे को कानपुर ले जाते समय भागने की कोशिश के दौरान मारे जाने के घटनाक्रम पर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा का कहना है कि एनकाउंटर की आशंका तो कल से ही थी।

विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा है, ‘एनकाउंटर की आशंका कल (गुरुवार) से ही थी। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट में याचिका कल प्रस्तुत हो चुकी है। यह कस्टडी में मौत का प्रकरण है। घटना की परिस्थितियों की जांच कोर्ट की निगरानी,नियंत्रण में हो। विकास को दंड मिलना तो निश्चित था परंतु यह पूरे खुलासे और कानूनी प्रक्रिया से होना था।’

ज्ञात हो कि विकास दुबे को गुरुवार की सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से पकड़ा गया था। उसके बाद उज्जैन पुलिस ने उसे उत्तरप्रदेश की पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। गुरुवार की रात को विकास को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस वापस लौटी थी। कानपुर के करीब कार पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा विकास मुठभेड़ में मारा गया।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकांउटर पर बोलीं प्रियंका-अपराधी का अंत हो गया, उसको संरक्षण देने वालों का क्या?

यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में हुई मुठभेड़, इस तरह मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)