बॉलीवुड को ​फिर लगा बड़ा झटका, शोले के इस मशहूर एक्टर का निधन

jagdeep

फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से मशहूर दिग्गज कॉमेडियन जगदीप का बुधवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पुत्र जावेद जाफरी और नावेद जाफरी हैं। जावेद अभिनेता और डांसर के तौर पर ख्यात हैं। उन्होंने नावेद के साथ लोकप्रिय डांस शो बूगी वूगी किया था। इस शो का निर्देशन नावेद ने किया था। जैसे ही उनके जाने की खबर फैली, लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।

जगदीप ने अपना करियर 1951 में अफसाना फिल्म से शुरू किया था। 29 मार्च 1939 में अमृतसर में जन्मे सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया। रमेश सिप्पी की की ब्लाकबस्टर फिल्म शोले (1975) से उन्हें विशेष पहचान मिली।

jagdeep actor

जगदीप आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म ‘मस्ती नहीं सस्ती’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ जॉनी लीवर, कादर खान, शक्ति कपूर और रवि किशन जैसे कई एक्टर नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: स्टेज पर परफॉर्म करते हुए बेहोश हुए मशहूर कॉमेडियन, निकले कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों को उंगलियों पर नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)