वाराणसी: कांटे की लड़ाई में झूलता रहा पूर्वांचल का पलड़ा

-वाराणसी लोकसभा सीट छोड़कर अन्य पर बंधी रही दलों की धुकधुकी

0

वाराणसी: मतगणना शुरू होने के साथ ही सभी एग्जिट पोल दरकिनार हो गए. शुरुआती रुझान ने ही भाजपा को स्तब्ध कर दिया. एक बारगी तो तीन राउंड तक अजय राय ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी पीछे कर दिया था लेकिन चौथे राउंड में मोदी की बढ़त शुरू हुई तो आंकड़ा सरपट दौड़ता ही गया. हालांकि, वाराणसी को छोड़कर पूर्वांचल की अन्य लोकसभा सीटों पर कांटे की लड़ाई देखने को मिली. जीत-हार का पलड़ा इधर-उधर झूलता रहा. दलों की धुकधुकी बढ़ती रही. खेमे में कहीं खुशी तो कभी गम का माहौल बनता व बिगड़ता रहा. सुबह साढ़े 9 बजे प्रस्तुत है चुनाव परिणाम के आंकड़े.

वाराणसी : कांग्रेस के अजय राय 14503 वोट के साथ आगे, नरेंद्र मोदी 9505 मतों के साथ दूसरे नंबर पर थे.

राबर्ट्सगंज : सपा के छोटेलाल खरवार 3396 वोट के साथ आगे, अपना दल की रिंकी सिंह 2193 मतों के साथ दूसरे नंबर पर थीं.

बलिया : अब तक परिणाम जारी नहीं था.

घोसी : अब तक परिणाम जारी नहीं था.

गाजीपुर : गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी 256 वोटों से आगे थे.

आजमगढ : दिनेश लाल यादव निरहुआ 5745 मतों के साथ आगे, दूसरे स्थान पर सपा के धर्मेंद्र यादव 5111 मत मिले थे.

लालगंज : सपा के दरोगा सरोज 19964 मतों के साथ पहले स्थान पर, भाजपा की नीलम सोनकर 13075 मतो के साथ दूसरे स्थान पर थीं.

जौनपुर : अब तक परिणाम जारी नहीं था.

मछलीशहर : भाजपा के बीपी सरोज 7377 मतों के साथ पहले स्थान पर, सपा की प्रिया सरोज 5102 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थीं.

मिर्जापुर : सपा के रमेश चंद बिंद 16045 मतों के साथ पहले स्थान पर, अपना दल की अनुप्रिया पटेल 15335 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थीं.

भदोही : भाजपा के बिनोद कुमार बिंद 16240 मतों के साथ पहले स्थान पर, टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी 13902 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे.

चंदौली : सपा के वीरेंद्र सिंह 26134 मतों के साथ पहले स्थान पर, महेंद्रनाथ पांडेय 24435 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे.

पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे का परिणाम

वाराणसी : कांग्रेस के अजय राय 120193, नरेंद्र मोदी 169423 मत मिले.

राबर्ट्सगंज : सपा के छोटेलाल खरवार 53123 वोट के साथ आगे, अपना दल की रिंकी 42694 मत.

बलिया : सपा के सनातन पांडेय 39239, भाजपा नीरज शेखर 27056 मत.

घोसी : सुभासपा के अरविंद राजभर 29181, राजीव राय 34085 मत.

गाजीपुर : सपा के अफजाल अंसारी 62695, भाजपा के पारसनाथ राय को 48489 मत मिले.

आजमगढ : भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ 34416, सपा के धर्मेंद्र यादव 70897 मत मिले.

लालगंज : सपा के दरोगा सरोज 83554, भाजपा की नीलम सोनकर को 59480 मत मिले.

जौनपुर : सपा के बाबू सिंह कुशवाहा 40019, भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 33657 मत मिले.

मछलीशहर : भाजपा के बीपी सरोज 56808, सपा की प्रिया सरोज 83554 मत मिले.

मिर्जापुर : सपा के रमेश चंद बिंद 104906, अपना दल की अनुप्रिया पटेल 99332 मत मिले.

भदोही : भाजपा के बिनोद कुमार बिंद 94287, टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी को 75941 मत मिले.

चंदौली : सपा के वीरेंद्र सिंह 143739 मतों के साथ पहले स्थान पर, महेंद्रनाथ पांडेय को 144654 मत मिले.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के उम्दा नतीजे के पांच कारण…

दोपहर दो बजे का परिणाम

वाराणसी : कांग्रेस के अजय राय 383258, नरेंद्र मोदी 521986 मत मिले.

राबर्ट्सगंज : सपा के छोटेलाल खरवार 155878 वोट के साथ आगे, अपना दल की रिंकी 123318 मत.

बलिया : सपा के सनातन पांडेय 11199, भाजपा नीरज शेखर 92870 मत.

घोसी : सुभासपा के अरविंद राजभर 53315, राजीव राय 111619 मत.

गाजीपुर : सपा के अफजाल अंसारी 265836, भाजपा के पारसनाथ राय को 213196 मत मिले.

आजमगढ : भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ 118259, सपा के धर्मेंद्र यादव 209232 मत मिले.

लालगंज : सपा के दरोगा सरोज 182697, भाजपा की नीलम सोनकर को 127292 मत मिले.

जौनपुर : सपा के बाबू सिंह कुशवाहा 145633, भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 128938 मत मिले.

मछलीशहर : भाजपा के बीपी सरोज 198129, सपा की प्रिया सरोज 234772 मत मिले.

मिर्जापुर : सपा के रमेश चंद बिंद 240501, अपना दल की अनुप्रिया पटेल 242736 मत मिले.

भदोही : भाजपा के बिनोद कुमार बिंद 233266, टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी को 203644 मत मिले.

चंदौली : सपा के वीरेंद्र सिंह 338566 मतों के साथ पहले स्थान पर, महेंद्रनाथ पांडेय को 324256 मत मिले.

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More