Banaras Bulletin : स्मृति ईरानी का जमकर विरोध | हाथरस कांड पर बनारस में हंगामा

0

भागदौड़ की जिंदगी में अगर आपसे खबरें छूट जा रही हैं तो बनारस की हर बड़ी खबर को बनारस बुलेटिन (Banaras Bulletin) में फटाफट अंदाज़ में देखें…

हाथरस रेप कांड पर बनारस में हंगामा
स्मृति ईरानी का जमकर विरोध
सपा के कार्यकर्ताओं ने लहराई चूडियां

वाराणसी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जमकर विरोध हुआ। हाथरस कांड के विरोध में सपा की महिला विंग ने स्मृति ईरानी को चूडियां दिखाई। संसद में किसान बिल पास होने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को किसानों से संवाद करने के लिए वाराणसी पहुंची थीं। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस पहुंचा, जहां उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी हालांकि इसके पहले ही समाजवादी पार्टी की महिला विंग की कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंच गई। मेन गेट पर ही महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं और स्मृति ईरानी को चूड़ियां दिखाने लगीं। इन कार्यकर्ताओं का आरोप था की निर्भया कांड के वक्त स्मृति ईरानी ने मनमोहन सिंह की सरकार को चूड़िया दिखाई थी लेकिन अब जब केंद्र में उनकी सरकार है तब वह मौन साधे हुए हैं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोका
स्मृति ईरानी को दिखाये काले झंडे
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

समाजवादी के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी स्मृति ईरानी का विरोध किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी के काफिले को रोक दिया और काले झंडे लहराए। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां भी दिखाएं। विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हटाने की पूरी कोशिश की लेकिन प्रदर्शन चलता रहा। यहां भी स्मृति ईरानी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुईं दिखी और उन्हें समझाने की कोशिश की। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

हाथरस रेपकांड पर स्मृति ईरानी ने दी सफाई
केंद्रीय मंत्री का दावा-योगी आदित्यनाथ करेंगे इंसाफ
हाथरस कांड पर विपक्ष कर रही है सियासत

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शनिवार को वाराणसी दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने हाथरस में की घटना को बेहद दर्दनाक बताया है। कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी न्याय करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका का हाथरस जाना सिर्फ राजनीति है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि, उन्हें भरोसा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में न्याय करेंगे। मेरी इस मामले में मुख्यमंत्री के साथ फोन पर बात भी हुई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “उनका हाथरस कूच करना सिर्फ अपनी राजनीति करना है। देश व प्रदेश की जनता खूब समझती है।

काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद
अब 6 अक्टूबर को मामले की सुनवाई
जिला जज के छुट्टी पर होने की वजह से टली सुनवाई

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और उसी परिक्षेत्र में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जिला जज के अवकाश पर होने की वजह से आज यानी 3 अक्टूबर को होने वाली इस मामले की सुनवाई को 6 अक्टूबर के लिए टाल दिया गया है। इस मामले में 28 सितंबर को जिला जज के कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से दाखिल की गई पिटीशन पर बहस हुई थी।जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए 3 अक्टूबर की तारीख तय की थी। अब जज के छुट्टी पर होने की वजह से अगली तारीख 6 अक्टूबर मुकर्रर की गई है।25 फरवरी 2020 को सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इसे क्षेत्राधिकारी के बाहर होने का मामला कहते हुए खारिज किया था।जिसके बाद स्वयंभू विश्वेश्वर महादेव बनाम अंजुमन इंतेजामिया मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने 18 सितंबर को दूसरे प्रतिवादी के तौर पर शामिल होने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

मुख्तार के करीबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जैतपुरा पुलिस ने मेराज को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज के आधार पर शस्त्र लाईसेंस लेने का आरोप

वाराणसी पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने मुख्तार के करीबी मरज को आज गिरफ्तार कर लिया। मेराज पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्र से कई असलहों के लाइसेंस बनवाने का आरोप है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उसके नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा दिए। शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के बाद पुलिस की टीम उसके घर की कुर्की और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी लेकिन शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मेराज पर वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। हाल में ही पुलिस ने मेराज के भतीजे को भी गिरफ्तार किया था। इस तरह से यूपी की योगी सरकार पूर्वांचल में कब्जा जमाए बैठे मुख्तार गैंग की कमर तोड़ने में लगी है। पुलिस ने मुख्तार गैंग के गुर्गों पर लखनऊ से लेकर मऊ तक ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने अनुराग ठाकुर को ‘हिमाचल नू छोकरो’ कह दूर तक साधा निशाना

यह भी पढ़ें: हाथरस रेप कांड: स्मृति ईरानी का जमकर विरोध, सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लहराई चूडियां

यह भी पढ़ें: हाथरथ: कुछ ही देर पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More