UP में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, CM ने दिए तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश

0

उत्‍तर प्रदेश में राज्‍य के कई भागों में वर्षा और ओला पड़ने से तापमान में गिरावट आई है। प्रशासन से कहा गया है कि वह वर्षा और ओलावृष्टि से हुई क्षति का मूल्‍यांकन करे।

ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को फसलों तथा जनधन को हुई हानि का आकलन करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने अधिकारियों को, पीड़ितों को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे राहत पहुंचाने का कार्य तेजी से करें।

ठंड के कारण कई जनपदों में कक्षा 8 तक के विद्यालय 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में गलन भरी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: तापमान में उतार चढ़ाव के साथ भगवान भास्कर बादलों से करते रहे लुकाछिपी

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More