उत्तर प्रदेश : अज्ञात हमलावरों ने 3 लोगों की गोली मारकर की हत्या

0

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी कामिनी मंगलवार देर रात घर लौटे थे।

उसके कुछ समय बाद किसी ने घर की घंटी बजाई। उनके बेटे ऋतिक ने जैसे ही दरवाजा खोला बाहर खड़े दो अज्ञात हमलावरों ने तीनों लोगों को गोली मार दी। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि जब यह घटना हुई उस समय दो पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। उनसे मदद मांगी गई लेकिन उन्होंने यह कहकर सहायता करने से इंकार कर दिया, यह घटना उनके इलाके में नहीं हुई है।

Also read : राहुल ने लगाया केंद्र पर किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटों के भीतर हमलावर नही पकड़ए गए तो शहर में बंद का ऐलान किया जाएगा।

एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यह प्रतीत हो रहा है कि दोनो पेशेवर अपराधी थे। दोनों नकाबपोश थे। अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नही चल पाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More