UP Elections 2022 : चुनावी मोड में आई BJP, यूपी में प्रभारी होंगे धर्मेंद्र प्रधान

0

2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बीजेपी ने यूपी के कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी हैं।

बीजेपी ने बुधवार को यूपी चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की। प्रदेश में चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। पार्टी ने आठ सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

इन्हें बनाया गया सहप्रभारी-

धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनके साथ सात सहप्रभारी बनाए गए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति हुई-

इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी बनीं IAS, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

यह भी पढ़ें: सरकारी आवास खाली करने की ऐसी है चिराग पासवान की प्लानिंग, बस कर रहे हैं इस तारीख का इंतजार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More