26 वर्षीय महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, फैली सनसनी

0

उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात एक महिला कांस्टेबल का घर में फंदे शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल शुभलता अपने भाई अनुराग और चचेरी बहन कंचन के साथ 26 बदायूं जिले के दातागंज इलाके में किराए के मकान में रहती थी।

उसका पति सेना में है और सीमा क्षेत्र में तैनात है। पुलिस की माने तो शुभलता ने गुरुवार को उस वक्त अपनी जान ले ली, जब उसका चचेरा भाई वॉशरूम में था और भाई स्कूल गया हुआ था। पुलिस उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पिछले साल हुई थी शादी-

बता दें कि यूपी के रायबरेली जिले की रहने वाली शुभलता की शादी पिछले साल दीपक कुमार से हुई थी। उसकी चचेरी बहन कंचन ने पुलिस को बताया कि सुबह सब कुछ सामान्य था और शुभलता ने उसे बताया कि उसने एक दिन की छुट्टी ली है। उसने सबके लिए नाश्ता भी बनाया।

उसने कहा कि वॉशरूम जाने से पहले शुभलता को अपने पति से फोन पर बात करते हुए सुना था। बाहर आने पर उसने शुभलता को फांसी पर लटका पाया। कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिकी दर्ज-

वहीं बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला कांस्टेबल ने पारिवारिक विवाद को लेकर आत्महत्या कर ली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अगर परिवार शिकायत दर्ज करता है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

यह भी पढ़ें: गोद में मासूम को लेकर डीजीपी से गुहार लगा रही महिला कांस्टेबल

यह भी पढ़ें: महिला कांस्टेबल के बच्चे के साथ भी DSP ने की थी अश्लीलता, शर्मनाक वीडियो वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More