सीएम योगी की संघ और भाजपा संगठन के साथ बैठक

0

यूपी के सीएम योगी  आज आरएसएस (RSS)और भाजपा के संगठन के साथ बैठक करेंगे। इसी के साथ ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के कायास लगाये जा रहे है।

लखनऊ में कैबिनेट बैठक नहीं होगी

मुख्यमंत्री योगी  की आज दिल्ली में आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों के साथ भाजपा संगठन के साथ बैठक होगी। इसी कारण आज लखनऊ में कैबिनेट बैठक नहीं होगी। कैबिनेट बैठक अब कल होगी।

Also Read :  कॉमन फ्रेंड की टाइमलाइन पर पहली बार मेजर ने देखी थी शैलजा की तस्वीर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में आज 12 बजे तक उदासीन आश्रम, झंडेवालान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह दिल्ली रवाना हुए।

शाह चार और पांच जुलाई को लखनऊ यात्रा पर…

प्रदेश के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चार एवं पांच जुलाई को संभावित लखनऊ यात्रा और देश में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ के साथ होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार, आम चुनाव में पार्टी का एजेंडा, आगे की कार्ययोजना, सपा-बसपा के प्रस्तावित गठबंधन के खिलाफ पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के साथ हाल में ग्राम स्वराज अभियान से लेकर अन्य कार्यक्रमों के बारे में फीड बैक भी संघ के पदाधिकारी लेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More