उन्नाव केस : प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो रची हत्या की साजिश, हुए चौंकाने वाले खुलासे…

0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए दो लड़कियों की मौत के बाद इस मामले के मुख्य आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम विनय है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मामला एकतरफा प्यार का है। विनय ने पूछताछ में कहा है कि जिन तीन लड़कियों को बेहोशी की हालत में पाया गया था, उनमें से एक से वह प्रेम करता था।

इस लड़की से उसे लॉकडाउन के दौरान मोहब्बत हुई थी, लेकिन जब लड़की ने उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उसने उसके पानी में कीटनाशक मिला दिया।

इसे पीने के बाद ही तीनों लड़कियों की हालत बिगड़ गई और दो की मौत हो गई।

बता दें कि दो किशोरियों की अंत्येष्टि शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दी गई। इसके अलावा तीसरी किशोरी को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहरीला पानी दिया एक लड़की को था, तीनों ने पी लिया-

unnao case

उन्नाव पुलिस के अफसरों ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम विनय उर्फ लंबू है जबकि दूसरा नाबालिग है।

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मोबाइल नंबर न देने के चलते आरोपी विनय उर्फ लंबू ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिला दिया।

आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना से पहले सभी ने खेत में एकसाथ बैठकर नमकीन खाई। इसमें विनय, उसका साथी और यह तीन लड़कियां शामिल थीं।

नमकीन खाने के बाद विनय ने प्रेम-प्रसंग में शामिल लड़की को पानी पीने के लिए दिया जिसे बाकी लड़कियों ने भी पी लिया।

आईजी ने बताया कि विनय ने बाकी लड़कियों को पानी पीने से मना किया था, लेकिन दोनों ने जबरदस्ती पानी पी लिया। मुंह से झाग निकलने के बाद दोनों लड़के वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें: उन्नाव केस : दोनों पीड़िताओं का हुआ अंतिम संस्कार, भारी पुलिस बल रहा तैनात

यह भी पढ़ें: उन्नाव कांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से हुई दोनों लड़कियों की मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More