1 अक्टूबर से अनलॉक 5 : क्या खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर ?

unlock 5

कोरोना के प्रसार को रोकने ​के लिए मार्च 2020 में देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके बाद 1 जून से अनलॉक की शुरुआत कर धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से देश को खोला जा रहा है।

इसी क्रम में अब 1 अक्टूबर से अनलॉक 5.0 की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही अब यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक के इस फेज में क्या-क्या खोले जाएंगे और किन पर पाबंदी जारी रहेगी।

स्कूल-कॉलेज खुलने को लेकर संशय-

लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघरों को लेकर है। फिलहाल तो कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर संशय की स्थिति बनी है।

वैसे 21 सितंबर से देश के कई राज्यों में आंशिक तौर से स्कूल खोले जा चुके हैं, लेकिन अभी भी ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद हैं। उम्मीद है कि सरकार स्कूल कॉलेज को सुचारू रूप से खोलने के लिए अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस में कुछ नियम तय करेगी।

अधिक ढील की उम्मीद-

वहीं, मल्टीप्लेक्स और पर्यटन को लेकर भी इस बार कोई गाइडलाइंस जारी होने की उम्मीद है। वहीं अब त्योहारी सीजन भी करीब आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि केंद्र सरकार और अधिक गतिविधियों को खोलने के लिए कई तरह की ढील दे सकती है।

इसके अलावा 1 अक्टूबर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और अधिक आर्थिक गतिविधियों की अनुमति भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: 6 महीने बाद अनलॉक हुआ ‘ताज’, जाने से पहले जान लें एंट्री के नियम

यह भी पढ़ें: अनलॉक 3.0 में आज से खुले जिम, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मानने होंगे ये नियम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)