अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता की लालसा के लिए देश पर थोप दिया आपातकाल

अमित शाह

भाजपा ने 45 साल पहले देश में आपातकाल लागू करने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। इस बार कांग्रेस पर हमले की बागडोर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली है।

कांग्रेस पर आरोप

शाह ने गुरुवार की सुबह कई ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर आरोप लगाया कि “45 साल पहले एक पार्टी ने सत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया, रातों-रात पूरे देश को एक जेल में परिवर्तित कर दिया गया। प्रेस, अदालत और बोलने की आजादी खत्म कर दी गयी। गरीबों पर अत्याचार किया गया।”

शाह ने कहा कि लाखों लोगों की जद्दोजहद की वजह से आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी में यह मानसिकता अभी भी कायम है। एक परिवार की इच्छा पूरी पार्टी पर भारी पड़ती है।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता को जबरन पद से हटाया

हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमिटि की एक बैठक में हुये घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि “इस बैठक में एक वरिष्ठ और युवा नेता को बोलने से रोका गया, उन्हें डांट कर चुप करा दिया गया। साथ ही कांग्रेस के एक प्रवक्ता को जबरन पद से हटा दिया गया।”

उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस के नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी से पूछे सवाल

ऐसे में अमित शाह ने कांग्रेस से विपक्षी पार्टी होने के नाते पूछा कि “क्यों अब तक आपातकाल वाली मानसिकता है, ऐसा क्यों है कि जो लोग राजवंश से संबद्ध नहीं हैं, उनको पार्टी में बोलने नहीं दिया जाता है? क्यों कांग्रेस के नेता पार्टी में कुंठित हो रहे हैं? और क्यों कांग्रेस पार्टी आम आदमी से दूर होती जा रही है?”

यह भी पढ़ें: Covid 19 अध्ययन : पुरुष ज्यादा हो रहे हैं शिकार?

यह भी पढ़ें : कोरोना: दिल्ली-एनसीआर में अमित शाह ने की अहम बैठक, केजरीवाल भी शामिल

यह भी पढ़ें : 8 हजार टीचर्स ने लिखा अमित शाह को पत्र, जानें क्या मांग की

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)