तेज धूप में झुलसे राजधानी के लोग

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार जताए हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, “दोपहर के बाद और शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”
Also Read: ड्रॉ के साथ शुरु हुआ जर्मनी फुटबाल टीम का सफर

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।एक दिन पहले शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More