पांच दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों का हुआ तबादला

पुलिस विभाग

प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए एक बार फिर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

68 पुलिस अफसरों का तबादला..

बता दें कि विभाग में तैनात 68 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर हुआ है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया गया। इसमें ज्यादातर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा का तबादला

जारी किये गये आदेश में बताया गया है कि जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, उनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा का नाम भी शामिल हैं। फिलहाल, जोगिंदर शर्मा हिसार में डीएसपी पद पर तैनात हैं।

कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा में जोगिंदर शर्मा का तबादला

आदेश में बताया गया है कि जोगिंदर शर्मा का तबादला कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा में डीएसपी के पद पर किया गया है। संयोग से, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह भी पेहोवा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अन्य पुलिस अधिकारियों में गुड़गांव के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मुकेश जाखड़ का पंचकूला जिले में काल्का स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें: योगी ​सरकार के खजाने पर सेंधमारी करने वाली ‘अनामिका शुक्ला’ पर 5 और FIR

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)