हैप्पी डॉक्टर्स डे : जानें, कौन थीं पहली भारतीय महिला डॉक्टर

0

जैसे आप किसी बीमारी का शिकार होते हैं तो तुरंत आप जिसे याद करते हैं वो है आपका डॉक्टर। आपकी बीमारी को जो खुद से ज्यादा समझता है और आपकी पीड़ा को महसूस करता है उसे ही डॉक्टर कहते हैं। शायद इसीलिए उसे भगवान का दूसरा रुप कहा जाता है।

आफिशियल सिंबल लाल गुलनार का फूल

जैसे सभी महापुरुषों के जन्मदिन पर या उनके दिवस पर बहुत सारे आयोजन कर लोग उन्हें बधाइयां देते हैं वैसे ही आज यानी की 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे है। जिसकी उन सभी डॉक्टर्स को आज ढेरों बधाइयां। आप को बताते हैं कब शुरू हुआ डॉक्टर्स डे मनाने का सिलसिला।डॉक्टर्स डे का आफिशियल सिंबल रेड कारनेशन यानी लाल गुलनार का फूल है।

Also read : के.के. वेणुगोपाल होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

डॉ. बिधान चन्द्र रॉय

भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द्र रॉय को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि है।  डॉ. बिधन चंद्र रॉय पं. बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे। उनका जन्म 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था।

डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी

आप शायद ही जानते होंगे कि भारत की पहली भारतीय महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई यूएस से पूरी की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More