टिकटॉक के चक्कर में गई 5 बच्चों की जान

Tiktok video making

एक तरफ कोरोना लोगों की जान ले रहा है वहीं कुछ लोग अपनी नादानी की वजह से जान गंवा रहे हैं। रामनगर थाना क्षेत्र में पांच बच्चों को टिकटॉक वीडियो बनाना जानलेवा साबित हुआ।

गंगा में उतरकर कुछ बच्चे वीडियो बना रहे थे। तभी एक एक कर बच्चे गंगा में डूबने लगे। हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई। पांचों बच्चे रामनगर थाना क्षेत्र के सिपहिया घाट पर नहाने गए थे।

बच्चों के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है। सभी के शव नदी से निकाले जा चुके हैं।

सूचना के अनुसार तौसीफ पुत्र रफीक 20 वर्ष, फरदीन पुत्र मुमताज 14 वर्ष, सैफ पुत्र इकबाल 15 वर्ष, रिजवान पुत्र शहीद 15 वर्ष,सकी पुत्र गुड्डू 14 वर्ष, जोकि वारी गड़ही रामनगर के रहने वाले हैं। पाँचों दो अन्य किशोरों के साथ सुबह नहाने के लिए गंगा घाट गए थे।

दो किशोर किनारे बैठे रहे और पांच तौसीफ, फरदीन, शैफ, रिजवान और सकी टिकटॉक का वीडियो बनाने के लिए बीच गंगा में उभरी रेती तक पहुंच गए। वीडियो बनाने के दौरान एक किशोर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा। देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों किशोर डूबने लगे।

यह भी पढ़ें: टिकटॉक का शौक जानलेवा, लाइक कम मिली तो दी जान

यह भी पढ़ें: Tiktok सेंसेशन हैं अंकिता दवे, कभी अडल्ट MMS से जुड़ा था नाम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)