आरएसएस की 3 दिवसीय बैठक की हुई शुरुआत

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में गुरुवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में संघ के पिछले छह माह और आगामी गतिविधियों व देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी।

also read : भारतीय-कैरेबियाई मूल की महिला होने पर गर्व : मसाबा

300 प्रतिनिधियों की उपस्थिति का अनुमान है

संघ की आज सुबह बैठक का विधिवत शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यह बैठक 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस बैठक में 11 क्षेत्रों के अधिकारी और 42 प्रांतों के प्रचारक हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर 300 प्रतिनिधियों की उपस्थिति का अनुमान है।

also read : PM, गुजरात के हर व्यक्ति को चांद पर एक घर देंगे : RAHUL

भाजपा के राष्ट्रीय के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, किसान संघ, विद्या भारती और भाजपा के राष्ट्रीय के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

also read : PM : सरकार और जनता के बीच निरंतर संवाद होना जरूरी

विधानसभा चुनाव पर गहन विचार मंथन के आसार हैं

इस बैठक में केरल में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमले, रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति, केंद्र सरकार की उपलब्धियों, आगामी विधानसभा चुनाव पर गहन विचार मंथन के आसार हैं। इस बैठक में 11 क्षेत्रों के अधिकारी और 42 प्रांतों के प्रचारक हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर 300 प्रतिनिधियों की उपस्थिति का अनुमान है।

also read : मध्य प्रदेश के ’13 जिलें और 110 तहसील’ सूखा घोषित

मंडल की साल में दो बार मार्च और अक्टूबर में बैठक होती है

यह चुनाव अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की अगली बैठक से पहले हो जाएंगे। मंडल की साल में दो बार मार्च और अक्टूबर में बैठक होती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More