अगर दरवाजे पर लगा है ‘रबड़ बैंड’ तो हो जाये सर्तक

0

समय मे साथ साथ चोरों ने भी अपनी चोरी करने के तरीकों में बदलाव किया है। चोर एडवांस हो गये है आपकी जरा सी लापरवाही चोरो का काम आसान कर सकती है। कहने को तो जमाना काफी मॉडर्न हो चुका है। लोगों से लेकर चोर-उचक्के भी एडवांस हो गए हैं।

read more :  शिक्षक दिवस विशेष : पढे़गा इंडिया तभी तो बढे़गा इंडिया

दरवाजे पर लगा दिखे सफेद रबर बैंड, तो…

ऐसे में, लोग चोरों से बचने के लिए सारे एडवांस तरीके अपनाते हैं। लेकिन अब चोरों ने चोरी करने के लिए ऐसे तरीके निकाल लिए हैं, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को ऐसे ही एक तरीके के बारे में जानकारी दी है। दरवाजे पर लगा दिखे सफेद रबर बैंड, तो हो जाएं सावधान…

read more :  फरुर्खाबाद में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुईं मौतें : प्रमुख सचिव

दिनों कई घरों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं

टेक्सास में रहने वाली महिला किम केरनिगलियरो ने पिछले साल अपने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे कुछ लोगों ने पहले तो उनके घर का दरवाजा पीटा। जब उन्होंने गेट नहीं खोला, तो वो लोग वापस लौट गए। इसके आधे घंटे बाद किम अपने घर एक बाहर आईं। उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर सफेद रबर बैंड लगा देखा। अगले दिन जब घर पर पुलिस आई, तो उन्होंने बताया कि इन दिनों कई घरों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

read more :  डॉ. राधाकृष्णन : एक शिक्षक जिसने जलाई ‘शिक्षा की मशाल’

अवेयर करने के लिए ये पोस्ट फिर से शेयर की जा रही है

उन्होंने बताया कि कैसे चोरों ने इन दिनों घर लूटने का नया तरीका अपनाया है। इसमें पहले चोर जोर-जोर से दरवाजा पीटते हैं, मानो उन्हें मदद चाहिए। जैसे ही आप दरवाजा खोलेंगे, वो तुरंत आप पर अटैक कर देंगे। रबर बैंड के जरिए थोड़े से खुले गेट को पूरी तरह से खोलने के कई वीडियोज भी सोशल साइट्स पर वायरल हुए थे। वैसे तो किम ने ये तस्वीर पिछले साल ही शेयर की थी, लेकिन लोगों को अवेयर करने के लिए ये पोस्ट फिर से शेयर की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More