क्या आपने इस अनोखे घर के बारे में सुना है ?

0

सोशल मीडिया के जमाने में आप तो अकसर अजीबों-गरीब किस्से सुनते होंगे, लेकिन एक किस्से के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप दातों तले उंगुलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए हम आपको एक अजूबे घर के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि आखिर ये बना कैसे?

जी हां, एक ऐसा घर जो क्रेन पर बसा है, इस घर में खास बात ये है कि छोटे से इस घर में वो सारी सुविधाएं हैं जो एक सामान्य घर में होनी चाहिए। ये सुनकर आपका चौंकना लाजिमी है। अगर आपको यकीन नहीं होगा तो हम आपको इस घर की उन तमाम तस्वीरें दिखाएंगे जो इस खबर को पुख्ता करेंगी। ये घर छोटा है तो जाहिर सी बात है इसकी कीमत भी कम ही होगी। एक ओर जहां प्रॉपर्टी के दाम दिन-रात आसमान छू रहे हैं, वहीं इंग्लैंड में बना ये घर बहुत ही सस्ता है।

इसमें सुविधा भी सारी हैं जो एक आम घर में होनी चाहिए। क्रेन पर बना ये घर एक रेंटल प्रॉपर्टी है, इसमें कोई भी जाकर ठहर सकता है। इसे पिछले साल सितम्बर में बनाया गया था। इस घर में 1 बैडरूम, बाथरूम और इंडोर गार्डन भी मौजूद है। ये घर उन चीजों से बना है जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More