इस साल 25 नवंबर से शुरू हो रहे लखनऊ महोत्सव(Lucknow Festival ) की थीम सांस्कृतिक धरोहर और गोमती संरक्षण से जुड़ी होगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने शहर के लोगों से थीम मांगी हैं। कोई भी व्यक्ति विभाग की ईमेल आईडी touristoffice.rto.lko@gmail.com पर थीम भेज सकता है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि बेस्ट थीम भेजने वाले को इनाम के तौर पर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि डीएम दफ्तर में हुई बैठक के बाद लखनऊ महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे अच्छी थीम के चयन के बाद महोत्सव का प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा।
Also Read : भाजपा के ‘मुरलीधर’ अखिलेश पर पड़ेंगे भारी !
पहले इन थीमों पर हो चुका है महोत्सव
-2017: नव निर्माण, नव उत्थान, नव कार्य संस्कृति
-2016: विरासत एवं विकास, बदलता क्षितिज
– 2015: बदलता लखनऊ, संवारता लखनऊ
– 2014: शान-ए-अवध, जश्न-ए-लखनऊ
-2013: जश्न-ए-विरासत
– 2012: एकता की विरासत
– 2011: हमें लखनऊ पर नाज है और लखनऊ को हम पर नाज
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)