25 April History: आज के ही दिन कलरफुल हो गई थी TV की दुनिया

0

वाराणसी: आज का दिन भारतीयों के लिए बहुत खास है. क्‍योंकि आज ही के दिन उनका दूरदर्शन ब्‍लैक एंड वाइट से रंगीन बना था. आपको याद होगा, रविवार को फ‍िल्‍म देखते हुए तेज हवा चल जाए तो एंटेना हिल जाता था और उसे ठीक करने के लिए एक आदमी छत पर जाता था और दूसरा व्‍यक्‍त‍ि किसी ऐसी जगह खड़ा होता था, जहां से वह टीवी पर नजर रख सके और एंटेना ठीक करने वाले को यह बता सके कि तस्‍वीर साफ हुई या नहीं. दूरदर्शन से बहुत सी यादें जुड़ी हैं. तब घरों में मनोरंजन के लिए एक ही चैनल था और वो था दूरदर्शन. लेकिन तब यह ब्‍लैक एंड वाइट में था. साल 1982 में 25 अप्रैल को यही दूरदर्शन रंगीन हो गया और इतिहास के पन्‍नों में यह दिन दर्ज हो गया. यह बहुत बड़ा पर‍िवर्तन था.

देश और दुन‍िया में आज के दिन बहुत सी महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटीं. इसमें से एक जरूरी बात यह थी कि आज ही के दिन जापान की राजधानी टोक्‍यो को व्‍यापार करने की अनुमति मिली. इससे पहले टोक्‍यो के पास यह अध‍िकार नहीं था.

देश दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:

1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
1867 : जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई.
1905 : दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला.
1954 : बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की.
1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं. इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया.
1975 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1980 : अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए. ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई.
1981 : जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए.
1982 : दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई.
1983 : जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था. डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए.
1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत. यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत.
2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की.

 

यह भी पढ़ें: धरती पर कैसे आया पानी? नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More