बिहार : बाढ़ में की थी लापरवाही, 19 अभियंता निलंबित

बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले दिनों आई बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जलसंसाधन विभाग ने 19 अभियंताओं को निलंबित  कर दिया है। निलंबित अभियंताओं में एक मुख्य अभियंता भी शामिल हैं।

read more :  योगी जी, बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता : अखिलेश

सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दरभंगा के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर समस्तीपुर के मुख्य अभियंता विजेंद्र कुमार राम को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही बरतने को लेकर यह विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

read more :  कांग्रेस नहीं बनाएगी किसी को सीएम पद का दावेदार…

गौरतलब है कि विपक्षी दल लगातार इस बाढ़ को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे थे। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि इस वर्ष बाढ़ आई नहीं है, बल्कि लाई गई है।

read more :  त्रिपुरा में चार दिन की मेहमान माकपा, राज करेगी भाजपा…

बाढ़ का पानी बड़ी आबादी तक पहुंच गया था

उल्लेखनीय है कि अभियंताओं की लापरवाही के कारण कई तटबंधों में जल के रिसाव के कारण तटबंध टूट जाने से बाढ़ का पानी बड़ी आबादी तक पहुंच गया था।

निलंबित अभियंताओं में शामिल हैं

अधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर क्षेत्र के ही कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता संजय कुमार सुमन, झंझारपुर के कनीय अभियंता मुरलीधर सुधांशु को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। रून्नीसैदपुर के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार, अवर प्रमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार और बेनीबाद के अवर प्रमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार भी निलंबित अभियंताओं में शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)