बरसाना की गलियों में बिखरेंगे लड्डू

0

नंदगांव (Nandgaon) की होली का तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू हो गया। सुबह राधा सखी होली खेलने का न्यौता लेकर नंदगांव के लिए निकली और वहां से कान्हा की सहमति लेकर शाम को पंडा बरसाना महल पहुंचना है। यहां लोग लड्डू होली होली का आनंद उठाएंगे।

बरसि रह्यो बरसाना ऐसो तीनि लोक मा नाय

यहां नंदगांव से लेकर बरसाना का अनोखा रसरंग बरस रहा है। यहां के गली कूचों में लड्डू बिखरने वाले हैं। लोगों की जुबान से अनायास निकल रहा है-जो रस बरसि रह्यो बरसाना ऐसो तीनि लोक मा नाय। आज से ही यहां रंगोत्सव के साथ रसोत्सव की शुरुआत हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी भी शिरकत कर रहे हैं।

also read :  नशे में धूत खाकी का अस्पताल में ‘आतंक’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से दोपहर बाद पहुंचकर वेटरिनरी में आयोजित रसोत्सव में भाग लिया। शाम पंडित जसराज के गायन और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के बांसुरी वादन से संगीतमय होगी। सूफी गायक कविता सेठ और नृत्यांगना शोभना के प्रस्तुति इसमें रंग भरने को तैयार है। सीएम इन शख्सियतों को सम्मानित करने वाले हैं।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More