ज्ञानवापी में 6ठें दिन गुंबद और तहखाने का हो रहा है सर्वे

सतह की माप के लिए डायल टेस्ट इंडिकेटर का प्रयोग

0

वाराणसी। 08 अगस्त। ज्ञानवापी सर्वे का आज छठवां दिन है, छठवें दिन एएसआई की टीम व्यास जी के तहखाने और तीनों गुंबद का आज सर्वे कर रही है। आज गुंबद की कार्बन कॉंपी तैयार किया जा रहा है। कल व्यास जी के तहखाने में सफाई का कार्य हुआ व्यास जी के तहखाने में मिले मलबे की भी टीम ने जांच किया। मलबे के अवशेष में मिले कलाकृतियों की भी जांच की जा रही है। व्यास जी के तहखाने में अभी भी सफाई का काम चल रहा है एएसआई की टीम ने एग्जास्ट लगाकर और रोशनी के लिए बल्ब और लाइट लगवाया है। तहखाने की दीवार ,फर्श ,पत्थर के टुकड़े, मिट्टी और उसका रंग, दीवार की कलाकृतियां के सैंपल एएसआई की टीम ने जुटाया है। डिजिटल नक्शा भी तैयार किया गया। पूरे ज्ञानवापी परिसर का सैटेलाइट के जरिए 3D इमेजिनेशन तैयार किया गया है। एएसआई की टीम न दीवार, फर्श से लेकर कलाकृतियों तक का सैंपल कलेक्ट किया है। परिसर के पश्चिमी,दक्षिणी दीवार का सैंपल कलेक्ट किया गया है।

कल एएसआई की टीम ने तीनों गुंबद के उपर चढ़कर वहां के गुंबद का सैंपल और दीवार पर किए गए चूने का सैंपल, और सीमेंट का भी सैंपल लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सील्ड एरिया वजूखाने को छोड़कर सर्वे का कार्य हो रहा है।

 

5 दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ

 

हाईकोर्ट के आदेश पर 4 अगस्त से सर्वे की कार्यवाही शुरू किया गया था। 4 अगस्त को एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए दाखिल हुई थी। बीते 5 दियों की बात करें तो 5 दिन में एएसआई की सर्वे टीम ने वजूखाने को छोड़कर पश्चिमी दीवार, दक्षिणी दीवार का सर्वे किया। पूरे ज्ञानवापी परिसर को 4 सेक्टर में बांटा गया है। एएसआई की टीम ने 100 मीटर के क्षेत्र में एरियल व्यू फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी किया है। इसके साथ ही सर्वे की टीम ने तीनों गुंबदों का भी सर्वे कार्य एकसाथ शुरू किया था। इसके साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी दीवार के चूना, पत्थर, और दीवार पर उकेरी गई कलाकृतियों का सैंपल कलेक्ट किया।व्यासजी के तहखाने के अंदर सर्वे की टीम परसों प्रवेश की थी। परसें से अभीतक सर्वे की कार्यवाही जारी है। व्यास जी के तहखाने के प्रवेश द्वार पर एक खंडित मूर्ति का भी सर्वे किया गया। आज सर्वे की टीम श्रृंगार गौरी के पास उपरी सतह पर सर्वे किया जा रहा है।

Also Read: ज्ञानवापी: 5वें दिन तीनों गुंबद पर चल रहा है सर्वे का कार्य

18से 20 दिन में पूरा होगा सर्वे का कार्य

 

सर्वे की कार्यवाही पूरा होने में 18 से 20 दिन का समय लग सकता है । एएसआई की टीम आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए फोटोग्राफी,वीडियोग्राफी, मैपिंग व स्कैनिंग कर रही है। मैपिंग और स्कैनिंग का कार्य पूरा होते ही GPR  तकनीक के विशेषज्ञ सर्वे के लिए आएंगे।सतह की माप के लिए डायल टेस्ट इंडिकेटर का प्रयोग किया जा रहा है।

Also Read: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, जारी रहेगा ASI सर्वे….

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More