राष्ट्रीय राजधानी में आज हो सकती है बारिश

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हुई बारिश ने गर्मी व उमस से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे तपिश व उमस से और राहत मिलेगी। यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में बुधवार को बारिश होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।”वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 86 फीसदी दर्ज की गई।

Also Read: दक्षिण के इस अभिनेता ने गरीबों को बाटें घर

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह 17 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा था दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 30 जून से 4 जुलाई के बीच कभी भी मानसून पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More