हर उपाय के बाद भी पैसा नहीं टिकता तो अब अपनाएं ये टोटके, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

0

कई बार घर में कितना भी पैसा आए लेकिन टिकता ही नहीं है। आप कारण जानने की कोशिश करते हैं लेकिन आपको इसका कोई ठोस कारण समझ नहीं आता।

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आज हम इसका उपाए आपको बताएंगे। इस उपायों को अपनाने से आप खुशहाल रहेंगे और आपकी आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

मुख्य द्वार में रखें तुलसी का पौधा-

घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। रोजाना सुबह उस पौधे को जल अर्पित करें।

शाम को घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर 11 बार ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें।

ऐसा करने से आपके घर की सभी तरह की बाधाएं दूर होने लगती हैं।

घर के अंदर-बाहर लगाएं गणेश की प्रतिमा-

घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगाएं।

दोनों प्रतिमाएं इस तरीके से लगाई जाएं कि उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहें।

ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा आपके घर पर बरसता रहता है।

पूजा घर में न रखें देवों की एक से अधिक प्रतिमा-

पूजा घर में किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति या चित्र न रखें।

साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि पूजा घर में किसी भी दो देवी-देवता की तस्वीरें इस प्रकार न लगाएं कि उनका मुख आमने-सामने हों।

इस दिशा में रखें घर की तिजोरी का मुंह-

घर की तिजोरी का मुंह हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए।

ऐसा करने से उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती।

वास्तु दोष दूर करता है उपाय-

घर में अगर किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो घर की छत पर तुलसी का पौधा गमले में लगाएं।

छत पर लगा यह पौधा घर के सभी वास्तु दोषों को दूर कर देता है।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। Journalist Cafe इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें: पीपल की 108 बार परिक्रमा से पूर्ण होगी मनोकामना

यह भी पढ़ें: महाभारत काल्पनिक या वास्तविक, इन तथ्यों से जानें सच्चाई !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More