किसान को मिला सनी लियोनी का साथ, फिर खेतों में लहलहा उठी फसल

0

बुरी नजर से बचने के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या करते हैं। कोई मटके को काला करके टांग देता है, कोई नींबू-मिर्च का प्रयोग करता है तो कोई बुरे चेहरे को टांग देता है। आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताएंगे जिसने अपनी फसल को नजर से बचाने के एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर आप यकीनन हंसकर लोटपोट हो जायेंगे।

पैदावार खराब होने से परेशान था किसान

दरअसल आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक किसान अपनी फसल के बार-बार नजर लगने से परेशान था। किसान का नाम है चेंचु रेड्डी। कई सालों से ये किसान खेत की पैदावार खराब होने से बहुत परेशान था। पूरे साल वो अपनी खेती में खून पसीना बहाकर तैयार करता था।

Also Read :  ‘आप’ के कपिल को मिल सकता है भाजपा का सहारा!

फसल लगाने तक तो सब ठीक-ठाक रहता था, लेकिन धीरे धीरे करके उसकी फसल खराब हो जाती थी। अपनी फसल को खराब होने से परेशान था। उसके मन में ख्याल आया कि उसका खेत सड़क के किनारे पड़ता है लोग आते-जाते उसे देख कर नजर लगा जाते है। जिससे उसकी हरी-भरी फसल को उन राहगीरों की नजर लग जाती है। नजर से बचाने के लिए वो किसान पास के साईबर कैफे गया।

सबसे आकर्षक दिखने वाली सनी लियोनी लगा दी

जहां उसने पूछा कोई ऐसा तरीका बताइए जिससे लोगो का ध्यान खेतों से हटाया जा सकता है। उससे पूछा कि कोई ऐसी फोटो के बारे में बताएं जो लोगो का ध्यान भटका दे। कैफे वाले ने सनी लियोनी की फोटो की सलाह दी। फिर क्या था किसान ने सबसे आकर्षक दिखने वाली सनी लियोनी की बड़ी सी फोटो बनवाई और खेत में जाकर टांग दी। उस फोटो पर लिख दिया मुझे देखकर जलो मत। फिर क्या था किसान का ये टोटका काम कर गया। उस साल उसकी पैदावार बहुत अच्छी हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More