देश में सबसे ज्यादा नौकरियां देती है TATA, कर्मचारियों की संख्या में अंबानी काफ़ी पीछे

0

भारत में आज सबसे रिच पर्सन की लिस्ट में अडानी के बाद मुकेश अंबानी का नाम आता है। वहीं, दुनिया में सालाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों में मुकेश अंबानी की रिलाइंस कंपनी 8वें नंबर हैं। खुद मुकेश अंबानी अमीरों की सूची में टॉप-10 में आते हैं। इसके बावजूद देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनी रिलाइंस नही है बल्कि टाटा कंपनी है। जी हां, रतन टाटा की टाटा कंपनी आज भी देश में सबसे ज्यादा नौकरियां देती हैं। मौजूदा समय में टाटा कंसल्टेंसी कंपनी में 616,171 कर्मी कार्यरत हैं। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में  236,334 कर्मी ही हैं।

नौकरी देने में 6वें नंबर पर टाटा कंपनी 

दरअसल, वर्ड ऑफ स्टेटिक्स ने कर्मचारियों की संख्या के आधार पर कंपिनयों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत की 4 बड़ी कंपनियों के नाम शामिल किए गए हैं। जिसमें रतट टाटा की कंपनी 6वें स्थान पर है। जबकि मुकेश अंबानी की रिलाइंस कंपनी 38वें नंबर है। लिस्ट में इंफोसिस कंपनी 26वें नंबर पर है और महिंद्रा कंपनी 35वें नंबर पर है। यानी देश की सबसे अमीर कंपनी नौकरी देने में भारत में सबसे पीछे है।

टाटा में रिलाइंस से 3,79,837 ज्यादा कर्मी

वर्ड ऑफ स्टेटिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में रतन टाटा की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी में 616,171 कर्मी हैं, इंफोसिस कंपनी में 346,845 कर्मी हैं,  महिंद्रा कंपनी में 260,000 कर्मी हैं, जबकि  रिलायंस इंडस्ट्रीज में 236,334 कर्मी ही हैं।

कर्मचारियों की संख्या के आधार पर कंपनियां:

1. 🇺🇸 वॉलमार्ट: 2,300,000
2. 🇺🇸 अमेज़न: 1,541,000
3. 🇹🇼 फॉक्सकॉन: 826,608
4. 🇮🇪 एक्सेंचर: 738,000
5. 🇩🇪 वोक्सवैगन: 645,868
6. 🇮🇳 टाटा कंसल्टेंसी: 616,171
7. 🇩🇪 डॉयचे पोस्ट: 583,816
8. 🇺🇸 यूनाइटेड पार्सल सर्विस: 500,000
9. 🇺🇸 क्रोगर: 500,000
10. 🇺🇸 होम डिपो: 500,000
11. 🇷🇺 गजप्रोम: 468,000
12. 🇨🇳 कृषि बैंक: 455,174
13. 🇺🇸 लक्ष्य: 450,000
14. 🇨🇳 चीन मोबिल: 449,934
15. 🇨🇳 आईसीबीसी: 425,000
16. 🇫🇷 टेलीपरफॉर्मेंस: 420,000
17. 🇨🇳 पेट्रो चाइना: 417,173
18. 🇳🇱 अहोल्ड दिल्लीज़: 413,000
19. 🇫🇷 सोडेक्सो: 412,000
20. 🇺🇸 स्टारबक्स: 402,000
.
25. 🇯🇵 टोयोटा: 375,396
34. 🇮🇳 इंफोसिस: 346,845
35. 🇬🇧 टेस्को: 345,000
36. 🇺🇸 FedEx: 345,000
45. 🇺🇸 पेप्सिको: 315,000
46. ​​🇩🇪 सीमेंस: 311,000
48. 🇺🇸 कॉस्टको: 304,000
51. 🇨🇳 BYD: 288,186
56. 🇨🇭 नेस्ले: 276,000
58. 🇩🇰 आईएसएस: 269,299
61. 🇮🇳 महिंद्रा: 260,000
63. 🇧🇷 जेबीएस: 250,000
69. 🇯🇵 पैनासोनिक: 241,423
74. 🇮🇳 रिलायंस इंडस्ट्रीज: 236,334
76. 🇲🇽 वॉलमेक्स: 231,927
78. 🇺🇸 माइक्रोसॉफ्ट: 221,000
82. 🇬🇧 एचएसबीसी: 219,697
86. 🇨🇦 जॉर्ज वेस्टन: 215,298
88. 🇯🇵 होंडा: 204,035
93. 🇺🇸 वर्णमाला (गूगल): 190,234
98. 🇯🇵 कैनन: 184,034
100. 🇨🇳 चीन रेलवे समूह: 180,000
107. 🇺🇸 फोर्ड: 173,000
109. 🇩🇪 मर्सिडीज-बेंज: 172,425
119: 🇺🇸 सेब: 164,000
131. 🇫🇷 एलवीएमएच: 157,953
132. 🇺🇸 बोइंग: 156,000
153. 🇺🇸 डेल: 133,000
165. 🇺🇸 टेस्ला: 127,855
180. 🇩🇪 बीएमडब्ल्यू: 118,909
204. 🇸🇪 एच एंड एम: 106,522
228. 🇨🇭 नोवार्टिस: 102,000
300. 🇺🇸 सिस्को: 83,300

अमीरों में रतन टाटा 421वे नंबर पर

भारत में टाट ग्रुप का दूसरा नाम ‘भरोसा’ है। भारत को एक मॉर्डन स्टेट बनाने में अगर किसी एक बिजनेस ग्रुप ने सबसे ज्यादा काम किया है, तो वह टाटा समूह है। आज ये 9 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है। इसके अलावा कई और सितारे टाटा ग्रुप के मुकुट में जड़े हैं। भारत की पहली एयरलाइंस ‘एअर इंडिया’, भारत का पहला स्वदेशी लग्जरी होटल ‘ताज होटल’, भारत में बनने वाली पहली स्वदेशी कार ‘टाटा सिएरा’, भारत में पार्ट्स से लेकर पूरी तरह तैयार होने वाली पहली स्वदेशी कार ‘टाटा इंडिका’, भारत की पहली सेफेस्ट कार ‘टाटा नेक्सॉन’, आप लिस्ट बनाते-बनाते थक जाएंगे, लेकिन टाटा समूह ने भारत को क्या-क्या दिया इसका सही-सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। टाटा ग्रुप की दूसरी पहचान ‘भरोसा’ शब्द से होती है। शायद यही एक वजह है कि टाटा ग्रुप को चलाने का काम भी एक ‘ट्रस्ट’ यानी टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) करता है।

रतन टाटा की अनुमानित कमाई एक दिन में तीन करोड़ से ज्यादा है। उन्होंने हमेशा वित्तीय लाभ से पहले सामाजिक और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने टाटा समूह की देखरेख की, जिसमें लगभग 100 कंपनियां शामिल हैं, जिनकी संयुक्त बिक्री 67 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक है। टाटा के अविश्वसनीय शासन के तहत, टाटा समूह ने बिक्री और मुनाफे में 50 गुना से अधिक की वृद्धि के साथ बड़ी ऊंचाइयां हासिल कीं। शायद इसीलिए वर्ष 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, अमीरों की लिस्ट में रतन टाटा का नाम 421वें स्थान पर आता है।

अमीरों में अंबानी 8वें स्थान पर

रिलायंस कंपनी भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का नियोक्ता है। भारत ​के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ी झलांग लगाई है। मुकेश अंबानी को 3 पायदान का फायदा हुआ है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप टेन में पहुंच चुके हैं। हालांकि इनकी नेटवर्थ में 657 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। दुनिया के 8वें नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत में बढ़ोतरी हुई है। फोर्ब्स के रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक अंबानी की कुल नेटवर्थ 82.6 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। बता दें कि शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने यूपी इंवेस्टर्स समिट में 75000 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया था।

टाटा कंपनी में नौकरियां

टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल आईटी कंपनी है। जबकि रोजगार देने के मामले में ये दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसके एम्प्लॉइज की संख्या 6 लाख से भी ज्यादा है। ये भारत की भी दूसरी सबसे बड़ी मार्केट वैल्यूएशन वाली कंपनी है। टाटा कंपनी बहुत बड़ी कंपनी है जिसमे कई छोटी छोटी कम्पनिया है जिनमे समय समय पर जॉब निकलती रहती है। ऐसे ही टाटा कंपनी का ही एक हिस्सा है टाटा कंसल्टेंसी सर्विस जो की सबसे ज्यादा नौकरिया देने वाली कंपनी है। जिसमें हर तरह की जॉब निकलती है। विशिष्ट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज फ्रेशर्स का वेतन ₹3,25,000 प्रति वर्ष है। जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में फ्रेशर्स का वेतन ₹1,80,000 – ₹10,00,000 प्रति वर्ष तक हो सकता है। टाटा स्टील कंपनी के कर्मचारियों का शुरूआती वेतन 2 लाख (2,00,000) रूपये प्रतिवर्ष होता है। और अधिकतम वेतन 8 लाख से 10 लाख रूपये प्रति वर्ष तक होता है। वेतन के अलावे महंगाई भत्ता, पेंशन आदि दिया जाता है।

रिलाइंस कंपनी में नौकरियां

इसके विभिन्न व्यवसायों में 2,30,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। रिलायंस जिओ भर्ती 2022 के लिए सैलरी ₹25000 से लेकर ₹35000 तक रखी गई है। सैलरी के संबंध में अधिक जानकारी आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। डीएनए हिंदी: देश की सबसे बड़ी कंपनी और सबसे बड़े इंप्लॉयर में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2022 में 2.32 लाख (2,32,822) नए रोजगार सृजित किए। जिसके बाद कंपनी का वर्कफोर्स 3,42,982 हो गई है। आरआईएल की एनुअल रिपोर्ट (RIL Annual Report) के अनुसार कुल कर्मचारियों में से आरआईएल के कर्मचारी (LIL Employees) 22,642, रिलायंस रिटेल (Reliance Ratail Employees) 2,15,614 और जियो (RIL Jio Employees) में 83,347 कर्मचारी हैं। पिछले वर्ष की तुलना में आरआईएल के लिए नई भर्तियों में 56 फीसदी और रिटेल ब्रांच के लिए 132 फीसदी की वृद्धि हुई। आरआईएल के रिटेल कारोबार ने ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी विस्तार करना जारी रखा और वर्ष के दौरान 1,50,000 से अधिक रोजगार सृजित किए। वैश्विक ब्रांडों के साथ कंपनी के कई गठजोड़, नए आउटलेट खोलने और अगले कुछ महीनों में कई और खोलने की योजना के बीच रिटेल कारोबार के लिए मजबूत भर्ती देखने को मिली है।

टाटा और अंबानी का नेटवर्थ

बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में, रिलायंस वर्तमान में टाटा से बड़ा है, लेकिन टाटा के पास व्यवसायों की एक विस्तृत श्रृंखला है और एक मजबूत वैश्विक उपस्थिति है। दोनों कंपनियों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव है और उन्हें अपने संबंधित उद्योगों में अग्रणी माना जाता है। अगर हम इन दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 83.4 बिलियन डॉलर है और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कुल आय 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जबकि रतन टाटा की नेट वर्थ केवल $1 बिलियन के आसपास है लेकिन टाटा समूह की कुल आय मार्च 2023 तक 25 बिलियन डॉलर थी।

कंपनियों की रेटिंग

441 से अधिक समीक्षाओं के आधार पर निकाली गई कर्मचारियों की रेटिंग के अनुसार, टाटा समूह की 5 में से 4.1 की समग्र रेटिंग है। एम्बिशनबॉक्स पर कर्मचारियों द्वारा 1.6k समीक्षाओं के आधार पर टाटा टेक्नोलॉजीज को 5 में से 3.7 रेटिंग दी गई है। टाटा टेक्नोलॉजीज वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए जानी जाती है जिसे शीर्ष पर रेट किया गया है और 3.8 की रेटिंग दी गई है। हालांकि, करियर ग्रोथ को सबसे कम 2.9 पर रेट किया गया है और इसमें सुधार किया जा सकता है।

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More