स्वरा भास्कर, शादी से पहले इन बड़े विवादों से रहा गहरा नाता, जमकर हुआ था बवाल

0

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस ने बीते दिन गुरुवार को अपनी एक वीडियो के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया था कि वह इस शादी का रज‍िस्‍ट्रेशन इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी को ही करा चुकी हैं। अब इन दोनों की शादी की रस्‍में द‍िल्‍ली में अगले महीने यानी मार्च में होगी। इस खबर से स्वरा ने फैंस को हैरान कर दिया था। फिल्मी दुनिया में भी स्वरा अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। आइए, उनके 5 विवादित बयानों के बारे में जानते हैं।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में की हैं. इनमें ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के यूथ लीडर फहाद अहमद संग शादी कर सभी को चौंका दिया था।

स्वरा ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा था निशाना…

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने ताबड़तोड़ सफलता हासिल की थी। स्वरा भास्कर ने इस फिल्म को लेकर भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने विवेक अग्निहोत्री को निशाना पर लिया था। उन्होंने कहा था, ‘अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए.’ उनके इस ट्वीट के बाद काफी हंगामा हुआ था।

पाकिस्तान पर बयान…

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज के वक्त भी स्वरा ने पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई थी। एक्ट्रेस ने पाकिस्तान की खूब निंदा की थी। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह पाकिस्तान की जमकर तारीफें करती नजर आ रही थी। जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश बता या था। सोशल मीडिया पर उस दौरान उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

हिजाब विवाद पर दिया था बयान…

स्वरा भास्कर ने हिजाब विवाद पर भी अपनी बात रखी थी. इस दौरान उन्होंने द्रौपदी और महाभारत का मुद्दा उठाया था। एक्ट्रेस ने हिजाब विवाद की तुलना द्वापर युग में हुए द्रौपदी चीर हरण से कर दी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘महाभारत में द्रोपदी के कपड़े जबरदस्ती उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आ रहा है.’ उनके इस ट्वीट के बाद काफी हंगामा हुआ था।

पद्मावत पर रखी थी अपनी राय…

स्वरा ने फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर वाले सीन पर आपत्ति जताई थी. एक्ट्रेस ने एक खुला खत में लिखा था, ‘क्या पुरुषों की नजर औरतों की एक चीज पर ही जाती है। क्या उसके आगे महिलाओं की कोई जिंदगी नहीं है। अगर किसी महिला का रेप हो जाता है तो क्या उसके पास जीवन का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ‘ सोशल मीडिया पर इस बयान से हंगामा मच गया था।

सेना पर बयान देना पड़ा था भारी…

स्वरा भास्कर सेना पर बयान देकर उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब साल 2018 में उन्होंने मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे सीरियस मुद्दों पर अपनी बेबाक राय दी। अपने ट्वीट में उन्होंने सेना को बेवकूफ तक कह दिया था। इतना ही नहीं, स्वरा भास्कर ने अपने इन ट्वीट में जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने की बात भी कही थी।

स्वरा भास्कर की नेटवर्थ…

 

स्वरा भास्कर आज करोड़ो संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वरा भास्कर की नेट वर्थ 5.4 मिलियन डॉलर है। स्वरा ने 2009 से अब तक अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कमाई के मामले में वह बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को मात दे रही हैं। एक्टिग के साथ फिल्में प्रोड्यूस कर के भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।

बता दें कि स्वरा ने अपने एक्टिंग करियर में अब तक ज्यादातर फिल्मों में सहायक भूमिका ही निभाई हैं, लेकिन अपने हर किरदार में उन्होंने एक अलग छाप छोड़ी है। स्वरा भास्कर ने ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘तुन वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी कई फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई है।

Also Read: Ekta Kapoor का फैंस को जोरदार झटका! ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More