जानिये क्यों अचानक उबलने लगी हीरा नगरी?

मजदूरों के लिए लॉकडाउन में रोटी और रोजगार बनी बड़ी समस्या

0
Surat में लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर शुक्रवार रात सड़कों पर उतर आए और घर भेजे जाने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने आगजनी और तोड़फोड़ भी की।

सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों की

लॉकडाउन के बीच सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों की है। रोटी और रोजगार उनके लिए लॉकडाउन में बड़ी समस्या बन गई है। अब लॉकडाउन के कारण गुजरात के Surat में फंसे कपड़ा कारीगरों ने जमकर हंगामा किया है। सैलरी और खाना नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी तक की।
पुलिस ने आगजनी करने वालों को खदेड़कर स्थिति को अपने काबू में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना Surat के लसकाना इलाके की है। सड़कों पर उतरे ये प्रवासी मजदूर लगातार अपने घरों को लौटने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने और उनके बकाये का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने के BJP जिलाध्यक्ष से की बात, मास्क के बदले गमछे का इस्तेमाल करें

देशभर में लॉकडाउन लागू

कोरोना संकट के बीच देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन की वजह से कारोबार बंद है और लोग परेशान हैं।
कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। Surat में इस बीच हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए और घर भेजने की मांग करने लगे। बवाल इतना बढ़ गया कि मजदूरों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जब कुछ लोगों को हिरासत में लिया तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें : जानिये बनारस में क्यों लोग मास्क के बजाये गमछा बांध रहे?

शुक्रवार को अचानक हाहाकार मच गया

देश की हीरा नगरी Surat में शुक्रवार को अचानक हाहाकार मच गया। एक साथ हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कई गाड़ियों और ठेलों में आग लगा दी। दरअसल, शुक्रवार की दोपहर तक सूरत में सब कुछ सामान्य था। लोगों में कोरोना की दहशत और सड़कों पर लॉकडाउन का सन्नाटा पसरा था लेकिन शाम ढलते ही शहर के लसकाना इलाके की खामोशी शोर शराबे में तब्दील हो गई। इलाके में रह रहे दूसरे राज्यों के सारे मजदूरों ने मोर्चा खोला और घर वापसी की मांग करने लगे।

आज होगा लॉकडाउन पर फैसला

कोरोना वायरस से देश से नागरिकों को बचाने के लिए और इसके खतरनाक संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। लेकिन इसके बाद यह आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसका फैसला आज पीएम मोदी की देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में हो जाएगा। हालांकि WHO की ओर से इस बैठक से एक दिन पहले बयान जारी किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगायी गयी पाबंदियां अगर जल्दबाजी में खत्म की गईं तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More