सनी देओल के बेटे करन की शादी में दादा का धमाल, दुल्हनिया दृशा संग खुश नजर आए करन
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की झोली में दो-दो खुशखबरी आई हैं। एक तरफ सनी देओल की बड़ी फिल्म गदर-2 छाई हुई है तो दूसरी ओर बेटे करन की शादी हो रही है। बेटे की शादी में पिता सनी ही नही बल्कि पूरी देओल फैमिली खुशी से झूमती दिखाई दे रही है। सनी देओल के साथ चाचा बॉबी देओल भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं पोते के संगीत में न पहुंचने पर जहां धर्मेद्र को लेकर तरह-तरह की बाते बनाई जा रहीं थीं। लेकिन शादी में शामिल होकर दादा धर्मेंद्र ने पोते करन की शादी में चारचांद लगा दिए हैं। दूल्हा बने करन भी अपनी गर्लफ्रेंड दृशा के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
शादी के बंधन में बंधे करन-दृशा
आखिरकार दूल्हे करण देओल को उनका प्यार मिल ही गया। आज 18 जून को दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे को हो गए। सनी देओल के लाडले पुत्तर करण मंगेतर दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्रीम कलर की शेरवानी पहने और सिर पर सेहरा बांधकर करण देओल 18 जून को दुल्हन ब्याहने निकले थे। पापा सनी देओल और चाचा बॉबी देओल व अभय के अलावा दादा धर्मेंद्र बाराती बने थे। सबने खूब जमकर डांस किया।
लाल जोड़े में करन की दृशा खूब फ़बी
बता दें, सोशल मीडिया पर सनी देओल के बेटे करण देओल और उनकी दुल्हनिया दृशा आचार्य की शादी की तस्वीरें आ चुकी हैं। तस्वीरों में करन की दुल्हनिया दृशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दृशा के साथ करण की जोड़ी काफी जच रही हैं। तस्वीरों में करण और दिशा शादी के मंडप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरों की मुस्कुराहट साफ बता रही है कि एक-दूसरे को हमसफर चुनकर कितना खुश हैं।
स्टेज पर की दोनों ने मस्ती
करण और दृशा की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। करण देओल की शादी का एक इनसाइड वीडियो चर्चा में है, जिसमें दुल्हन बनीं दृशा आचार्य लाल रंग के जोड़े में खिलखिलाती हुई स्टेज की ओर जा रही हैं। वहां दूल्हे राजा अपना हाथ बढ़ाकर दृशा को स्टेज पर खींच लेते हैं। दृशा आचार्य बेहद एक्साइटेड थीं और दुल्हन बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
बाराती बने दादा ने लगाएं ठुमकें
वहीं, करन की शादी में बाराती बने दादा धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने घुड़चढ़ी के वक्त खूब डांस किया। दूल्हे राजा करण देओल भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने भी डांस किया। सनी देओल की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। आखिर उनके घर में एक नए सदस्य की जो एंट्री हुई है। उनका बेटा करण ने जिंदगी के एक नए अध्याय में कदम रखा है।
फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं दृशा
बता दें कि दृशा आचार्य, फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं और वह करण देओल की बचपन की दोस्त हैं। वह फिलहाल दुबई में मम्मी के काम में हाथ बंटाती हैं। वहीं करण देओल की बात करें तो उन्होंने 2019 में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।
Also Read : ‘आदिपुरुष’ को बैन करने की मांग, धार्मिक ग्रंथ को अपमानित कर रही फिल्म