NASA ने सुनाई सूर्य की असली आवाज, आप भी सुनें

क्या सूर्य की कोई आवाज है? अगर हां तो वो कैसी आवाज है? इस खबर में हम आपके लिए सूर्य की असली आवाज लेकर आए है। वो आवाज हो हकीकत में नासा के वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड की है।

कैसे रिकॉर्ड हुई ये आवाज-

ये काम नासा के सोलर एंड हेलिओस्फियर ऑब्जर्वेटरी (SOHO) के वैज्ञानिकों ने किया है। इस मिशन को पूरा करने में वैज्ञानिकों को करीब 20 साल का समय लगा।

कैसे आती है सूर्य की आवाज-

अब यह सवाल उठता है कि सूर्य की आवाज आखिर आती कैसे है? नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य की चाल में हो रहे बदलावों, बदलाव के कारण सूर्य से निकलने वाली सौर लहरों और विस्फोट के कारण ये आवाज निकलती है।

खास बात यह है कि सूर्य निकलने वाली आवाज की ​फ्रीक्वेंसी इस तरह है कि लोग इसे आसानी से सुन सकते हैं। ये आवाज लगातार निकलती रहती है लेकिन मुश्किल ये है कि सूरज के इतने करीब कोई कैसे जा सकता है।

लेकिन नासा वैज्ञानिकों ने अपने उपग्रहों और विज्ञान की ताकत से ये कर दिखाया है। नासा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। नासा द्वारा ये ट्वीट जुलाई 2018 में किया गया था। नासा ने कहा था कि ‘सूरज शांत नहीं है।’

यह है सूर्य की असली आवाज-

यह भी पढ़ें: भारतीय रीति-रिवाज से विदेशी जोड़े ने रचाई शादी

यह भी पढ़ें: सूर्य पर संकट : राजा प्रजा के लिए आफत