योगी राज में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के फोड़े सिर

protest teachers

योगी राज में शिक्षकों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी गई। दरअसल, 68500 सहायक शिक्षक भर्ती में कट-ऑफ कम करने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ की विधानसभा पर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा का घेराव की कोशिश की।

protest

इस दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास में लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लड़कियों पर भी बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजी गयीं। इस दौरान कई लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई। इतना ही नहीं कई लड़कियां तो बेहोश भी हो गईंं। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

protest

Also Read :  खतरे में योगी सरकार की ‘शिक्षक भर्ती’

लापरवाह अधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं 12,460 की भर्ती में नियुक्ति पत्र पाने वालों को राहत के लिए हम डबल बेंच में अपील करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)