पाएं ऑनलाइनगाथा में मुफ्त में किताब प्रकाशित करने का मौका

0

अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को संजोने के लिए लखनऊ महोत्सव को इस बार अटल थीम दी गई है। इसी के चलते ऑनलाइनगाथा (OnlineGath)की तरफ से लखनऊ महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ये स्टॉल  सुमित श्रीवास्तव की कंपनी ऑनलाइनगाथा की तरफ से लगाया जा रहा है।

जिसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें किताबें, पेटिंग्स, कविता, वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Also Read :  गठबंधन में जाने को बेकरार हैं शिवपाल !

महोत्सव में प्रतियोगिता में अटल जी की कविताएं और विचार पर आधारित भी होगी। इतना ही नहीं प्रतियोगिताओं में से एक लकी ड्रा कांटेस्ट है जिसमे हिस्सा लेकर लेखकों को अपनी किताब ऑनलाइनगाथा द्वारा मुफ्त में प्रकाशित करने का अवसर मिल सकता है।

इसके अलावा अटल के बाद हुए बदलाव मुद्दे पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऑनलाइनगाथा का उद्देश्य घर-घर में अटल जी की विचारों के पहुंचाना है। इसके लिए ऑनलाइनगाथा ने एक पहल की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More