श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध!

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने बुर्का पहनने या हिजाब लगाने पर प्रतिबंध की घोषणा की है। राष्‍ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है यह कदम उठाया गया है। आज से यह प्रतिबंध लागू हो रहा है।

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है प्रतिबंध-

 

देश में आतंकवादियों के आत्‍मघाती बम हमलों में 290 लोगों के मारे जाने के एक सप्‍ताह बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है।

सिरीसेना के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह प्रतिबंध राष्‍ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है और किसी भी व्‍यक्‍ति को अपनी पहचान में मुश्किल पैदा करने के लिए अपने चेहरे नहीं छिपाने चाहिए।

 

ईस्टर पर दहला था श्रीलंका-

 

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर चर्च और लक्जरी होटल के सामने अलग-अलग जगह 8 बम विस्फोट हुए थे जिनमें 290 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से भी अधिक अन्य लोग घायल हो गए थे। मारे गए लोगों में 10 भारतीय भी थे।

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका धमाके : वीडियो में दिखा हमलावर, IS ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: तस्वीरें : धमाकों से दहला श्रीलंका, हर तरफ अफरा-तफरी, ऐसा है भयावह मंजर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)