अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, झूठे वादों की सरकार है

akhilesh yadav

महाराष्ट्र में आरक्षण मामले में चल रहे आंदोलन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि देश का युवा रोजगार को लेकर बेबस है। किसान परेशान है।

अखिलेश ने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र सुलग रहा है, किसान आंदोलित है युवा आक्रोशित है। इन सबकी वजह वो झूठे वादे हैं, जो सत्ता के लिए भाजपा ने आरक्षण, कर्जमाफी व रोजगार के नाम पर जनता से किये थे, इससे अच्छा तो आधार से जाति को जोड़कर आंकड़े निकाले जाये और सबको आबादी के हिसाब से समान हक दिया जाये।

मराठा क्रांति मोर्चा ने आज वापस लेने का फैसला किया है

आपको बता दे कि मुबंई में आंदोलन चल रहा था। मराठा आरक्षण मामले में हो रही देरी और सोमवार को प्रदर्शन के दौरान नदी में कूदकर खुशकुशी के विरोध में बुलाए गए महाराष्ट्र बंद को मराठा क्रांति मोर्चा ने आज वापस लेने का फैसला किया है।

Also Read :  कांग्रेस : PM ने मेहुल चौकसी को पासपोर्ट दिलाने की रची साजिश

संगठन की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि 7 जिलों में हो रहे बंद को वापस लिया जा रहा है। इसके साथ ही संगठन ने बंद के कारण लोगों को हुई परेशानी के लिए मांफी मांगी है। बता दें कि बुधवार को संगठन की ओर से आज नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर इलाके में बंद का ऐलान किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान कई जगह हिंसा

महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से बुलाए गए बंद के आह्वान के दौरान कई जगह हिंसा हुई है। मंगलवार को बंद के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने औरंगाबाद में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने नवी मुंबई के घनसोली इलाके में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों पर पत्थरबाजी की। वहीं, लातू और उदगीर में दो समूहों के बीच झड़प होने की जानकारी मिली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)