जब पुलिस को चकमा देने के लिए सपा नेता ने बांधा सहरा, कार्यकर्ता बने बाराती… 

SP leader becomes Groom to hoodwink Rampur Police
SP leader becomes Groom to hoodwink Rampur Police

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान पर आई मुस्किलों में उनके समर्थन में सपाइ कई पैतरे अपना रहे हैं। कभी विरोध प्रदर्शन तो कभी जिलों जिलों से उनके समर्थन में सपा नेताओं के रामपुर पहुँचने का दौर जारी है। इसी कड़ी में जब पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नेताओं के रामपुर में एकत्र होने की प्रक्रिया शुरू हुई तो संभल के जिलाध्यक्ष फिरोज खां दूल्हा बन रामपुर पहुंचे।

रामपुर पहुंचे सपा नेता:

दरअसल, आजम के समर्थन में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे। वहीं पुलिस का कड़ा पहरा होने के चलते संभल के जिलाध्यक्ष फिरोज खां फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर रामपुर पहुंच गए। इसकी तस्वीर सामने आई है जिसमें फिरोज खां दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं। फिरोज खां एक तरफ दूल्हा बने थे, वहीं सपा कार्यकर्ता बाराती के रूप में नजर आए।

ये भी पढ़ें: टूट गया ऐश्वर्या का सब्र, सास राबड़ी देवी के आवास से रोते हुए हुईं रवाना

सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के दो दिन के रामपुर दौरे को सफल बनाने में जुटे हैं। पूरे मंडल से कई नेता और सपा कार्यकर्ता इस काम के लिए यहां पहुंच रहे हैं।