अक्षरा सिंह का ‘चौराहे पे गोली मारो’ गाना हुआ वायरल, मदार्नी लुक में आ रही नजर

0

दुष्कर्म की घटनाओं से आक्रोशित भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने कहा कि दुष्कर्मियों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। दरअसल, ‘चौराहे पे गोली मारो’ उनका नया गाना है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा के इस गाने के रिलीज हुए अभी 48 घंटे हुए हैं और अब तक 1.63 लाख लोग देख चुके हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मदार्नी लुक में नजर आ रही हैं और कह रहीं हैं कि दुष्कर्मियों के लिए अब एक ही न्याय बचा है, ‘चौराहे पे गोली मारो’।

इस गाने को अक्षरा ने स्वयं गाया है। गाना ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने वाला है, जिसका लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं।

गाने को मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह खुश हैं। लेकिन उन्हें इस बात पर गुस्सा भी है कि देश में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।

अक्षरा का कहना है, ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्तर पर खत्म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।”

यह भी पढ़ें: दर्शकों को मदहोश कर रहा खेसारी लाल-अक्षरा सिंह का हॉट और रोमांस से भरा गाना ‘बज जाइ छागल’

यह भी पढ़ें: Video : वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का नया गाना ‘तू सुधरबा ना’, फैंस हुए दीवाने

यह भी पढ़ें: पानी में आग लगाती अक्षरा सिंह, कातिलाना डांस वीडियो वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More