…तो अब भी हरे हैं ‘चाचा शिवपाल’ के जख्म

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव जल्द ही अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सपा पार्टी में सम्मानजनक स्थान न मिलने से नाराज शिवपाल यादव अक्टूबर माह में दीवाली के आस पास इस मामले में फैसला ले सकते हैं।

तल्खी मीडिया में सुर्खियां बटोरती रहती हैं

शिवपाल यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई हैं। आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। आए दिन दोनों के बीच की तल्खी मीडिया में सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

जब सपा परिवार में घमासान मचा था

पूरी मीडिया चाचा-भजीते के बीच तीखे-रिश्तों की खबरों से पटा पड़ा है। इन सब के बीच इस तरह की खबरें आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले पिछले साल भी मीडिया में शिवपाल यादव की अलग पार्टी बनाने की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। ये तब की बात है, जब सपा परिवार में घमासान मचा था।

AlsoRead:  पढ़ें, बाढ़ पीड़ितों की मदद कर ‘हीरो’ बने इस शख्स के बारे में…

चाचा शिवपाल यादव और पिता मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच परिवारिक क्लेश चल रहा था, जिसमें एक तरफ अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव थे तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव थे। साल 2017 में भी इस मामले में कई खबरें सामने आई थीं।

समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी फजीहत हुई थी

ये खबरें उन दिनों की हैं तब पार्टी के अध्यक्ष बनते ही अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इतना ही नहीं अपने पिता मुलायम सिंह यादव को भी पार्टी के सभी पदों से बेदखल कर दिया था। इस मामले ने तूल पकड़ा था और समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी फजीहत हुई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)