घर की लड़ाई में फायदा उठा ले गई भाजपा

0

सपा में पारिवारिक कलह न हुई होती तो आज पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती ये बात कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कही। वह सोमवार को सैमरा गांव में किसान ग्रामीण गोदाम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान शिवपाल ने विधानसभा चुनाव के पूर्व हुए घमासान पर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान शिवपाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

also read : जानिये, किस महिला के लिए ‘सैंटा’ बने राहुल..पूरी की विश

शिवपाल ने कहा कि बीते दिनों से सपा परिवार में घमासान हुआ था। इस घमासान का खमियाजा सपा को हार का मुंह देख कर भुगतना पड़ा। अक्सर घर की लड़ाई में कोई बाहरी ही फायदा उठा ले जाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा की जीत है। उन्होने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी से कड़ा मुकाबला होगा। सपा इन चुनावों में भाजपा को टक्कर देगी।

किसानों का आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है

शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान कई वादें किये जिनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार ने चुनावों से पहले किसानों की आय को दो गुना करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक किसानों के स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसानों का आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है। इतना ही नहीं व्यापारी से लेकर मजदूर तक सभी परेशान है। जनता के अच्छे दिन कब आयेंगे इसी इंतजार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जीएसटी के बाद से लोगों को साल में 37 बार रिर्टन भरना पड़ रहा है। जनता परेशान है क्या यही है देश के अच्छे दिन। शिवपाल ने कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन पेड़ लगाये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More