शिवपाल ने अखिलेश और सपा को ट्विटर पर किया अनफॉलो

0

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल यादव ने पहले अपना बायो बदला फिर अपनी गाड़ी से समाजवादी पार्टी का झंडा हटाया था। अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा प्रवर्तक शिवपाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के फॉलोवर नहीं है। दरअसल, शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव और सपा को फॉलो करना बंद कर दिया है।

shivpal

शिवपाल यादव ने सपा से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। शिवपाल यादव ने पहले अखिलेश को और अब समाजवादी पार्टी को ट्विटर पर फॉलो करना बंद कर दिया है। इससे पहले शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया था। शिवपाल यादव ने ट्विटर पर समाजवादी पार्टी हटाकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा कर दिया था, तो वहीं अपने नाम के साथ भी सेक्युलर नेता जोड़ दिया है।

Also Read :  पहले भाजपा सरकार प्रदेश की दुर्गत वाली तस्वीर बदले: अखिलेश

ट्विटर से अपना बायो बदलने के बाद शिवपाल यादव ने यह बड़ा कदम उठाया है। आज शिवपाल यादव ने पहले अपनी गाड़ी पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे को हटाया और अब सपा और अखिलेश को अनफॉलो करके दूरियां बना लीं।

समाजवादी नेता की जगह सेक्युलर नेता

इसके पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर बायो बदल लिया था। शिवपाल ने सोशल मीडिया से समाजवादी पार्टी हटा कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा कर दिया। साथ ही समाजवादी नेता की जगह सेक्युलर नेता लिख दिया।

Also Read :  Video : बायो के बाद शिवपाल यादव ने सपा का उतारा झंडा

शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद तनातनी बनी हुई है। कुछ दिन पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर खुलेआम चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि जिसे भी सपा में या अन्य दल में सम्मान न मिल रहा हो वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है।
कोई भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है

शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना ही सेक्युलर मोर्चा का उद्देश्य है। किसी भी दल के उपेक्षित जिन्हें अपने दल में सम्मान नहीं मिल रहा है चाहे सीनियर हो या जूनियर, वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More