शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जाने कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि

0

Navratri 2022: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-आराधना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हुए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने का विधान होता है।

आज से नौ दिनों दिन तक चलने वाली शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। लगातार नौ दिनों तक मां शक्ति की आराधना की जाएगी। घरों में मां दुर्गा विराजेंगी और देवी मां के भक्त श्रद्धापूर्वक मां की पूजा,साधना, जप-तप और ध्यान लगाएंगे।

navratri2022

नवदुर्गाओं में शैलपुत्री का सर्वाधिक महत्व है। पर्वतराज हिमालय के घर मां भगवती अवतरित हुईं, इसीलिए उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। अगर जातक शैलपुत्री का ही पूजन करते हैं तो उन्हें नौ देवियों की कृपा प्राप्त होती है। शुक्ल और ब्रह्म योग में देवी भगवती का आगमन हो रहा है। यह देवी भगवती का लक्ष्मी रूप है। दीपावली से पहले ही मां लक्ष्मी घर-मंदिरों में विराजमान होंगी। इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। पूरे नौ दिन नवरात्र हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से 12: 36 तक रहेगा। इस समय कलश स्थापना करना विशेष मंगलकारी है।

नवरात्र की सभी तिथियां 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक एक सीधे क्रम में रहेंगी। 3 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी, 4 को महानवमी होगी। इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक में पधारेंगी। जिस दिन से नवरात्र का प्रारंभ होता है उसी दिन के अनुसार, माता अपने वाहन पर सवार होकर आती हैं। विजयदशमी को बुधवार के दिन नौका की सवारी से मां वापस जाएंगी।

कलश स्थापना सुबह का मुहूर्त – 06.17 AM – 07.55 AM (26 सितंबर 2022)

कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त – 11:54 AM – 12:42 PM (26 सितंबर 2022)
अवधि – 48 मिनट

ब्रह्म मुहूर्त – 04:41 AM – 05:29 AM

अभिजित मुहूर्त – 11:54 AM – 12:42 PM

विजय मुहूर्त – 02:18 PM- 03:07 PM

गोधूलि मुहूर्त – 06:07 PM – 06:31 PM

navratri2022

मां शैलपुत्री के मंत्र :

ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

-वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

-या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

शारदीय नवरात्रि में 9 दिन के 9 शुभ रंग:

नवरात्रि प्रथम दिन – सफेद रंग

दूसरा दिन – लाल रंग

तीसरा दिन – नारंगी रंग

चौथा दिन – पीला रंग

पांचवां दिन – हरा रंग

छठा दिन – ग्रे रंग

सातवां दिन – नीला रंग

आठवां दिन – मोर वाला हरा रंग

नवां दिन – गुलाबी रंग

navratri2022

प्रमुख तिथियां :
26 सितम्बर 2022, सोमवार – प्रतिपदा (मां शैलपुत्री)
27 सितम्बर 2022, मंगलवार – द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी)
28 सितम्बर 2022, बुधवार – तृतीया (मां चंद्रघंटा)
29 सितम्बर 2022, गुरुवार – चतुर्थी (मां कुष्मांडा)
30 सितम्बर 2022, शुक्रवार – पंचमी (मां स्कंदमाता)
01 अक्टूबर 2022, शनिवार – षष्ठी (मां कात्यायनी)
02 अक्टूबर 2022, रविवार – सप्तमी (मां कालरात्रि)
03 अक्टूबर 2022, सोमवार – अष्टमी (मां महागौरी)
04 अक्टूबर 2022, मंगलवार – नवमी (मां सिद्धिदात्री)
05 अक्टूबर 2022, बुधवार – दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More