हरियाणा कांग्रेस ने हाल में ही कुमारी शैलजा को पार्टी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक़, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गये अशोक तंवर और विधायक दल के नेता किरण चौधरी की नाराजगी दिखने लगी है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद से दोनों नेता नाराज हो गये हैं। पार्टी में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। जानकारी है कि, गुलाम नबी आजाद और नव नियुक्त पार्टी अध्यक्ष कुमारी शैलजा दोनों नाराज नेताओं को मनाने के लिए फोन भी कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।
कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक तंवर को हटाकर शैलजा कुमारी नियुक्त:
बता दें कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक तंवर को हटाकर शैलजा कुमारी को नियुक्त किया गया। इसके बाद से पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक तंवर और विधायक दल के नेता किरण चौधरी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद से नाराज हो गये।
ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 के बाद मोदी सरकार का अगला एजेंडा देगा पाक को झटका
जानकारी के मुताबिक़ ,दो दिन दिन पहले भूपिंदर सिंह हुड्डा के जरिए गुलाम नबी आजाद ने किरण चौधरी से बात करने की कोशिश की, लेकिन किरण चौधरी ने जवाब दिया कि मौसी की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए हॉस्पिटल में इलाज करा रही हूं,मौका मिलते ही बात करूंगी। इसके पहले दोनों नेताओं ने हुड्डा और शैलजा के चार्ज लेने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया था।
दोनों नेताओं की नाराजगी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी पड़ सकती है। पार्टी की अंदरूनी कलाह कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर जाएगा।